Sun. Feb 15th, 2026

05अप्रैल से भारतीय अखंड पार्टी पूरे प्रदेश में निकालेगी राजनीतिक जागरूकता रथ यात्रा-अरुण भोजवाल

लखनऊ: 28 फरवरी 2025

05अप्रैल से भारतीय अखंड पार्टी पूरे प्रदेश में निकालेगी राजनीतिक जागरूकता रथ यात्रा-अरुण भोजवाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सक्रिय राजनीति में भागीदारी के लिए प्रदेश के लगभग 03प्रतिशत की आबादी रखने वाला भोजवाल समाज जो की राजनीति में लगभग 77 वर्षों से अछूता है. भोजवाल समाज की राजनीतिक पहचान के लिए 05 अप्रैल 2025 से प्रदेश भर में भोजवाल समाज का राजनीतिक जागरूकता रथ यात्रा का शुभारम्भ किया जायेगा।

प्रदेश के 402 विधान सभाओं में भोजवाल समाज के अगुवा एवं राष्ट्रीय भारतीय अखंड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण भोजवाल आजाद के नेतृत्व में भोजवाल समाज राजनीतिक जागरूकता रथ यात्रा उत्तर प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में निकला जाएगा। 5 अप्रैल से शुरू हो रहे प्रथम चरण की भोजवाल समाज जागरूकता रथ यात्रा में मंडल अयोध्या, कानपुर एवं लखनऊ जनपद की प्रत्येक विधानसभा में पहुंचेगा। इस यात्रा के माध्यम से भोजवाल समाज को राजनीति की मुख्य धारा में आने के लिए भोजवाल समाज के लोगों को प्रेरित किया जाएगा और साथ ही साथ इस समाज की प्रत्येक विधानसभा में कितनी संख्या है इसकी गणना भी की जाएगी साथ ही भोजवाल समाज के जागरूक नवयुवकों से राजनीतिक भागीदारी व उनके हक़ के लिए उन्हे मंच और जिम्मेदारी सौंप कर भोजवाल समाज के पिछड़े लोगो की आवाज को बुलंद कर सबके सहयोग से रथ यात्रा को सफल बनाया जायेगा।

भोजवाल समाज के जागरूकता यात्रा रथ के संयोजक अरुण भोजवाल आजाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भोजवाल समाज की जनसंख्या लगभग एक करोड़ से भी ऊपर है जो कि प्रमुख रूप से लाई, चबेना, भूजा बनाने का काम करती है लेकिन इस समाज का राजनीति में अभी भी अस्तित्व न के बराबर है इसका ना कोई सांसद है और ना ही कोई विधायक है।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य 2027 में भोजवाल समाज से जागरूक लोग निकलकर उत्तर प्रदेश की सक्रिय राजनीति में हिस्सा ले सके और सांसद विधायक बनकर इस समाज की समस्याओं को देश प्रदेश के उच्च सदन में पेश कर निराकरण करा सके यही रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *