सिद्धार्थनगर: 06 अगस्त 2026
05 वर्ष और 15 वर्ष के बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट हेतु डीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
15 वर्ष और 17 वर्ष के हो चुके बच्चे जो अभी तक अपने आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट नहीं कराया है तो आधार निष्क्रिय हो सकता है- जिलाधिकारी
आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट नहीं कराया है तो ऐसे बच्चे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते है- जिलाधिकारी
बायोमेट्रिक अपडेट हेतु राज्यव्यापी अभियान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आधार में अनिवार्य अपडेट हेतु स्कूलों में विशेष आधार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है- जिलाधिकारी
सिद्धार्थनगर: बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट हेतु राज्यव्यापी अभियान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि 05 वर्ष और 15 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर बच्चों के आधार में कराना होता है अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट हेतु अभियान को सम्पन्न कराये। अगर पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 5 से 07 और दुसरा 15 से 17 वर्ष के बीच नहीं कराया गया तो आधार निष्क्रिय हो सकता है एवं बच्चे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते है। अभियान के अंतर्गत उन बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूरा करने पर बल दिया जा रहा है जो 07 वर्ष और 17 वर्ष के हो चुके हैं लेकिन अभी तक अपने आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट नहीं कराया हैं। यह अपडेट आधार के अंतर्गत आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने बताया कि बच्चों के आधार में अनिवार्य अपडेट हेतु स्कूलों में विशेष आधार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त माता-पिता या अभिभावक किसी भी आधार सेवा केंद्र या निर्दिष्ट आधार केंद्र पर जाकर अपने बच्चे का अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट करवा सकते हैं। वर्त्तमान नियमों के अनुसार बच्चे के आधार में 05 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर पहला और 15 वर्ष की आयु प्राप्त होने पर दुसरा बायोमेट्रिक् अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटोग्राफ) अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाना चाहिए। बच्चों के बायोमेट्रिक डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए एमबीयू का समय पर पूरा होना जरूरी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि यदि अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट (एमबीयू) समय पर पूरा नहीं किया जाता है, तो वर्त्तमान नियमों के अनुसार आधार संख्या को निष्क्रिय किया जा सकता है।यह अपडेट स्कूल में प्रवेश, प्रवेश परीक्षाओं के लिए पंजीकरण, छात्रवृत्ति का लाभ उठाने, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने में आधार के निर्बाध उपयोग को सुनिश्चित करता है। माता-पिता/अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चों/आश्रितों के बायोमेट्रिक्स को आधार में प्राथमिकता के आधार पर अपडेट कराए। अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट से स्कूल प्रवेश, प्रतियोगिता परीक्षा, छात्रवृत्ति और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) का आसानी से लाभ मिलेगा। स्कूलों में कैम्प लगाकर बच्चों का आधार अपडेट करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही फैमिली आईडी बनाने में प्रगति लाकर लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने बैठक में बताया कि नजदीकी आधार केंद्र का पता लगाने के लिए:https://bhuvan-app3. nrsc.gov.in/aadhaar/पर लॉग इन करें।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत व अन्य संबधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

