17अप्रैल को कपिया चौराहे पर वितरित होगा निःशुल्क पीढ़ा वितरण कार्यक्रम-लालजी बाबा
शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ पीढ़ा बाबा द्वारा हिन्दू गरीब कन्याओं के विवाह हेतु निःशुल्क पीढ़ा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी 17अप्रैल 2026 को दिन शुक्रवार को सायं 3:00 बजे कपिया चौराहे पर आयोजित होगा।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सि0नगर लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा (पीढ़ा बाबा) ने सभी जरूरतमन्द लोगों से अपील की है कि पीढ़ा प्राप्त करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर समय से एक घन्टे पूर्व पहुंचकर उनके कार्यालय से कूपन प्राप्त कर लें, जिससे वितरण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

