Fri. Apr 17th, 2026

44 क्षय रोगियों को सामाजिक कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी ने वितरित की पोषण पोटली

44 क्षय रोगियों को सामाजिक कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी ने वितरित की पोषण पोटली

सिद्धार्थनगर: जिले के आरटीआई कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी ने शनिवार को 44 छय रोगियों को पोषण पोटली वितरित कर उनके निरोगी जीवन की कामना की। पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम की श्रृंखला में 11 अप्रैल को देवेश मणि त्रिपाठी ने ब्लॉक इटवा के 44 टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरित कर टीबी रोग के बारे में जागरूक किया।

वितरण के इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम समन्यवक, अधीक्षक इटवा, एस टी एस इटवा, कमल त्रिपाठी, पंकज चौबे, आनंद छापड़िया, अभिनव व अन्य कई अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान देवेश मणि त्रिपाठी ने ब्लॉक के सभी रोगियों को किसमिस, दलिया, छुहारा आदि सामग्री वितरित किया।इस पोटली में प्रोटीनेक्स, च्यवनप्राश, मक्का,ज्वार, बाजार, सोयाबीन की बड़ी, चना,गुड़ साबुन, बिस्किट, दाल आदि वितरित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज से सभी लोगों को ऐसे कार्य करते रहना चाहिए जिससे टीबी रोगी से संबंधित भ्राति का समूल नाश किया जा सके ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *