Mon. Aug 24th, 2026

450 करोड़ रुपए की लागत से चौड़ी होंगी चार बड़ी सड़कें, आवाहन हेतु मिलेगा नया रूट

450 करोड़ रुपए की लागत से चौड़ी होंगी चार बड़ी सड़कें, आवाहन हेतु मिलेगा नया रूट

बांसी, डुमरियागंज और इटवा क्षेत्र की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण की बनी कार्ययोजना:पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजा प्रस्ताव

सिद्धार्थनगर। जिले में पुरानी सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के साथ ही नए राज्य मार्ग विकसित करने की पहल शुरू हो गई है। जनप्रतिनिधियों की मांग के बाद पीडब्ल्यूडी ने 450 करोड़ की लागत की चार बड़ी सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है।सड़कों के निर्माण से जिले में सड़कों का नया रूट विकसित होगा,पीडब्ल्यूडी की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव में संतकबीरनगर, वस्ती व सिद्धार्थनगर जिलों से गुजरने वाली मेहदावल- रुधौली-डुमरियागंज (एमआरडी) मार्ग समेत चार सड़कें शामिल हैं। इसमें पीडब्ल्यूडी बांसी की ओर से 164 करोड़ की लागत से 31 किमी लंबे बांसी-इटवा-बेलवा राज्य मार्ग संख्या 159 के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण की कार्ययोजना बनाई गई है। पीडब्ल्यूडी इटवा खंड की ओर से शासन को भेजी गई कार्ययोजना में 193 करोड़ रुपये की लागत से 42 किमी लंबे डुमरियागंज-ढेबरुआ मार्ग का निर्माण शामिल है।साथ ही 16 किमी लंबे इटवा बिस्कोहर के निर्माण में 95 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

वर्तमान में जिले की कई प्रमुख सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। इससे लोगों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बेहद खराब स्थिति में है। मिठवल को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हैं और कई जगह गड्ढे हो गए हैं। वहीं, डुमरियागंज क्षेत्र में बढ़नी चाफा मार्ग और इटवा में बढ़या से गौरा बाजार तक सड़क जर्जर है। इसके अलावा शोहरतगढ़ और नौगढ़ तहसील क्षेत्र की भी कई ग्रामीण सड़कें टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिस कारण स्थानीय लोगों के साथ स्कूली बच्चों, बुजर्गों और महिलाओं को दुश्वारियां झेलनी पड़ती है।लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा होगी। वर्तमान में इन सड़कों की स्थिति बदहाल होने के कारण स्थानीय लोगों समेत इन मागों से गुजरने वाले भारी व्यापारिक वाहन चालकों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। यहां तक कि सड़क खराब होने के कारण वाहन चालक दूसरे मार्ग से आवागमन करने के लिए मजबूर रहते हैं।एमआरडी राज्य मार्ग बनेगा क्षेत्र का नया रूट तीन जिलों को जोड़ने वाले 52 किमी लंबे मेहदावल रुधौली डुमरियागंज (एमआरडी) मार्ग निर्माण से आवागमन का एक नया रूट बढ़या से गौरा मार्ग बदहाल स्थिति में है। क्षतिग्रस्त सड़क के गड्ढों के कारण
आवागमन में दिक्कत होती है।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की ओर से जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर जिले की क्षतिग्रस्त सड़कों के पुर्ननिर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की कार्ययोजना को अनुमोदित कर शासन को भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद इन सड़कों के निर्माण से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

इसके तहत संतकवीरनगर जिले में 71 करोड़ की लागत से 17 किमी सड़क और बस्ती जिले में 88 करोड़ की लागत से 20 किमी सड़क का निर्माण कराया जाना है। वहीं, इस मार्ग पर सिद्धार्थनगर में 62 करोड़ रुपये की लागत से 15 किमी सड़क का कराया जाएगा।इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण से तीनों जिलों के इन क्षेत्रों के लोगों का सीधा जुड़ाव हो जाएगा और लोगों के आवागमन के लिए दूसरे मागों से होते हुए चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।क्षतिग्रस्त सड़क में बने गड्ढों में हिचकोले खाने के कारण आवागमन में दुश्वारी झेलने के साथ ही अक्सर दुर्घटना होती है। सड़क बनने से आवागमन में सहूलियत होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के बांसी क्षेत्र में मिठवल को जोड़ने वाली 11 किमी लंबे क्षतिग्रस्त मार्ग के निर्माण के लिए 28 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।साथ ही डुमरियागंज क्षेत्र में 9.5 किमी लंबे बढ़नी चाफा मार्ग के निर्माण के लिए 24 करोड़ 58 लाख रुपये और इटवा में बढ़या से गौरा बाजार तक 15 किमी सड़क का 60 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण के लिए स्वीकृति देने की घोषणा की गई थी। इन मार्गों के निर्माण से लगभग 150 गांव के लोगों का आवागमन दुरुस्त होगा और व्यावसायिक गतिविधियों में सहूलियत मिलगी।श्रोत विज्ञप्ति।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *