ब्रेकिंग न्यूज़/मौसम,कृषि विभाग
दिनाँक-18-08-020
सुचना;-
यह कृषि मौसम सलाह भारत मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली के नियमों के अनुसार मौसम और कृषि के विभिन्न विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों द्वारा हर मंगलवार और शुक्रवार को जारी की जाती है।
मौसम और कृषि परामर्श सेवा
कृषि विज्ञान केंद्र, सोहना, सिद्धार्थ नगर
भारत मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली
Issued On: 18-08-2020- (Valid Till 08:30 IST of the next 5 days)
*पूर्वानुमान*:-
आगामी पांच दिनों में 18 और 19 अगस्त को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
अधिकतम तापमान 30-34 और न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने की संभावना है।
आसमान मध्यम बादल छाए रहने के आसार हैं।
अधिकतर पूर्वी हवा औसत 14-20 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की उम्मीद है।
सूर्य प्रकाश सिंह
कृषि मौसम विशेषज्ञ,
अर्जुन सिंह यादव,मौसम प्रेक्षक
केवीके सोहना, सिद्धार्थ नगर
SMS Advisory:-
इस मौसम में धान की फसल को नष्ट करने वाली ब्राउन प्लांट होपर का आक्रमण आरंभ हो सकता है अतः किसान खेत के अंदर जाकर पौध के निचली भाग के स्थान पर मच्छरनुमा कीट का निरीक्षण करें।
Agronomy (crop) Advisory:-
इस मौसम में धान की फसल में पत्त्ता मरोंड या तना छेदक कीटों की निगरानी करें। तना छेदक कीट की निगरानी हेतू फिरोमोन प्रपंच @ 3-4 /एकड़ लगाए।
Horticulture Advisory:-
इस मौसम में किसानों को सलाह है कि, गाजर (उन्नत किस्म- पूसा वृष्टि) की बुवाई मेड़ो पर करें। बीज दर 4.0-6.0 कि.ग्रा. प्रति एकड़। बुवाई से पूर्व बीज को केप्टान @ 2 ग्रा. प्रति कि.ग्रा. बीज की दर से उपचार करें तथा खेत तैयार करते समय खेत में देसी खाद और फास्फोरस उर्वरक अवश्य डालें।
( फलों (आम, नीबू तथा अमरुद) के नऐ बाग लगाने के लिए अच्छी गुणवत्ता के पौधों का प्रबन्ध करके इनकी रोपाई शीघ्र करे.।
(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर
विजय कुमार मिश्र—–)
