सिद्धार्थनगर: 15 अगस्त 2025
79वां स्वाधीनता दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण
सिद्धार्थनगर: 79वां स्वाधीनता दिवस समारोह परम्परागत एवं सादगी के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में 8ः00 बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान जन-गण-मन को सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा गायन किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञान प्रकाश, अपर जिला सूचना अधिकारी विमलेश कुमार तथा कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम रघुवर प्रसाद सरस्वती शिशु मन्दिर के बच्चो द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने सभागार में उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों, अधिवक्तागण, मीडिया प्रतिनिधियों को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हमारे देश को आजाद कराने वाले अमर शहीदों के प्रति उनके द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी के सहयोग से हमे आजादी मिली है। आजादी जल्दी और आसानी से नही मिला है। बहुत मुश्किल से आजादी मिला है। इसे बनाये रखना हम सभी का दायित्व है। संविधान के अनुसार सभी लोग मिलकर कार्य करे। जनपद के अखिरी व्यक्ति को भी न्याय मिलना चाहिए। अगले स्वतंत्रता दिवस तक हमे और अधिक कार्य करना है। हमारा जनपद आकांक्षी जनपद हमेशा आकांक्षी नही बने रहना चाहिए। सभी लोग मिलकर कार्य करे जिससे सिद्धार्थनगर अग्रणी जनपद की श्रेणी में आये ।हम आज जैसा सोजचे है वैसा ही प्रतिदिन सोचना चाहिए। आजादी के समय हम किस स्तर पर थे आज तक कितना विकास किया है। हमे मूल स्थिति को याद रखना चाहिए। तभी हम स्वतंत्रता के महत्व को समझेंगे। जनपद में बहुत सी खराब सड़क है जिन पर कार्य कराकर ठीक कराया जायेगा। आगामी वर्षो में बहुत से कार्य पूर्ण हेांगे। हम सभी को मिलक जनता की समस्याओ का निस्तारण करना चाहिए। शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान नही करना चाहिए। जनपद को अग्रणी जनपद की श्रेणी में लाने के लिए मिलकर कार्य करना है। शीघ्र ही जनपद विकसित जनपद होगा। सभी अधिवक्ता गण भी सहयोग कर रहे जिससे अधिक से अधिक मुकदमो का निस्तारण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी को पुनः स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लम्बे समय तक परतंत्र रहने के बाद आजादी मिली है। नये प्रयोग नये आयाम स्थापित हो रहे है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के सपनो को परा करने का संकल्प लेने का दिवस है। आज हम लोग जहां बैठे है यह जनपद के लोगो की आकांक्षाओं को पूरा करने का स्थान है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि जो भी यहां पर आये उनकी समस्या का निस्तारण कराये। भारत का प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा से कार्य कर देश की सेवा कर सकते है। जिलाधिकारी महोदय जनपद को आगे ले जाने के लिए निरन्तर कार्य कर रहे है। हम सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञान प्रकाश ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब हमारा देश आजाद हुआ तब देश में सूई भी नही बनता था आज हम परमाणु बना रहे है। विश्व पटल पर हम विश्व गुरू कहलाते है। हमे शिक्षा का अधिकार दिया गया है। शिक्षा और कर्तव्यो के माध्यम से एक छाप छोड़ी है। आजादी के बाद हमारे पास रास्ता नही था। संविधान लागू होने के बाद रास्ता मिला। देश संविधान से चल रहा है। सभी को पुनः बधाई दिया,इसके अलावा तहसीलदार नौगढ़,अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन सत्यदेव सिंह एडवोकेट जयशंकर प्रसाद मिश्र, राणा प्रताप सिंह द्वारा भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितो को जिलाधिकारी द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी का संचालन प्रेम सागर चौधरी द्वारा किया गया,इसके पश्चात माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कालेज में जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा इमरजेसी वार्ड, जनरल वार्ड महिला/पुरूष वार्डो में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया तथा ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर को देखा गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 ए0के0झा, व अन्य चिकित्सकों की उपस्थिति रही। स्वतन्त्रता दिवस आयोजन के इस अवसर पर ध्वजारोहण विकास भवन में-मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, जनपद न्यायालय-जनपद न्यायाधीश,पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन ने ध्वजारोहण किया, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में-कुलपति, स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय- मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सयुंक्त चिकित्सालय- मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, जिला कारागार में-अधीक्षक जिला कारागार, डी0एफ0ओ0 कार्यालय-डीएफओ, समस्त तहसीलों में-उपजिलाधिकारी, विकास खण्डों में-खण्ड विकास अधिकारी, नगर पालिका व नगर पंचायतों/जिला पंचायत में अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जनपद की समस्त शिक्षण संस्थानों/समस्त कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।

