Fri. Jan 31st, 2025

महराजगंज/फरेन्दा -राष्ट्रीय गौ रक्षक दल मंडल अध्यक्ष गोरखपुर विश्वामित्र मिश्र के निर्देश पर चोटिल गाय का उपचार कराते राष्ट्रीय गौ रक्षक दल वरिष्ठ उपाध्यक्ष – अनिल पाठक

महराजगंज-फरेन्दा
दिनाँक-25-12-2020

महराजगंज/फरेन्दा -राष्ट्रीय गौ रक्षक दल मंडल अध्यक्ष गोरखपुर विश्वामित्र मिश्र के निर्देश पर चोटिल गाय का उपचार कराते राष्ट्रीय गौ रक्षक दल वरिष्ठ उपाध्यक्ष – अनिल पाठकblank blank

महराजगंज जिले के आनंदनगर कस्बे स्थित वार्ड नंबर 9 शास्त्री नगर बरदहिया बाजार में विगत 13 दिनों से पड़ी घायल गाय व बछड़े का उपचार कराते राष्ट्रीय गौ रक्षक दल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल पाठक व उनके सहयोगी ।
आपको बता दें कि – राष्ट्रीय गौ रक्षक दल मंडल अध्यक्ष गोरखपुर विश्वामित्र मिश्र के निर्देश पर महराजगंज जिले के जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष अपने – अपने कार्यों में तत्परता दिखाते हुए गौ रक्षा के लिए अग्रसर हैं । उसी क्रम में राष्ट्रीय गौ रक्षक दल वरिष्ठ उपाध्यक्ष फरेंदा अनिल पाठक को प्राप्त सूत्रों के सूचना के अनुसार एक गाय और बछडा चोटिल अवस्था में वार्ड नंबर 9 शास्त्री नगर बरदहिया बाजार में पड़े हैं । उन्होंने तत्काल सूचना अपने राष्ट्रीय गौ रक्षक दल मंडल अध्यक्ष विश्वामित्र मिश्र को दिए तत्काल उपचार के लिए स्थानीय पशु चिकित्सक को सूचना दिए ।
सूचना मिलने पर स्थानिय पशु चिकित्सक अंसारी मौके पर पहुंचकर गाय व बछड़े का उपचार किए उनके साथ प्रियांशु सिंह , ऋषि चौधरी ,वैभव सिंह , विजय यादव ,रजत खरवार मौजूद रहे।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)

Related Post