मुख्य सचिव.उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में परिवहन विभाग के तत्वाधान मे जनजागरूकता अभियान चलाकर मनाया जा रहा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह

मुख्य सचिव.उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या: 232/30-3-2021 दिनांक: 20.01.2021 के द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह हेतु ( दिनांक 21.01.2021 से 20.02.2021 तक) जन जागरूकता अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध मे निर्देश दिये गये है उक्त के क्रम मे परिवहन विभाग के तत्वाधान मे दिनांक 21-01-2021 से 20-02-2021 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है जिसके क्रम में दिनांक 05.02.2021 को अपराह्न 01:00 बजे रोडवेज बस स्टैंड नौगढ़, सिद्धार्थनगर पर बसों पर बिना रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगी हुई बसों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया तथा चालकों एवं परिचालकों को ड्रंकन ड्राइविंग ना करने एवं ओवरस्पीडिंग नही करने के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान आशुतोष कुमार शुक्ला ( सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन ) सिद्धार्थनगर) के साथ साथ प्रवेश कुमार सरोज (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन), सुशील कुमार (संभागीय निरीक्षक, सिद्धार्थनगर) ,जगदीश प्रसाद (सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उ0.प0.रा0.परिवहन निगम), उपेंद्र सिंह , वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी रोडवेज, अछैबर नाथ यादव,टीएसआईं रोडवेज ,राम अक्षयबर ,देवानंद,विनय कुमार यातायात बिभाग एवम समस्त प्रवर्तन स्टाफ उपस्थित रहे !
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)
