सिद्धार्थनगर:- कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, निर्माणाधीन न्यायालय एवं कार्यालय भवन शासकीय धन आवंटन के अभाव में 2018 से निर्माण कार्य ठप..

जनपद सिद्धार्थनगर दुर्भाग्य कहिए कि उससे बहुत बाद में बने हुए जिले जनपद महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अपने शासकीय न्यायालय एवं कार्यालय भवन में विगत कई वर्षों से संचालित है। परंतु जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग सिद्धार्थनगर का निर्माणाधीन न्यायालय एवं कार्यालय भवन जो कलेक्ट्रेट परिसर सिद्धार्थनगर में है,भूमि तल का कुछ निर्माण कार्य होकर शासकीय धन आवंटन के अभाव में रुका हुआ है।
उक्त निर्माणाधीन न्यायालय कार्यालय भवन हेतु शासकीय धन का आवंटन अति शीघ्र हो इस हेतु मुख्यमंत्री योगीजी उत्तर प्रदेश शासन से एडवोकेट जयशंकर मिश्रा ने उत्तरप्रदेश सरकार के मुखिया योगी जी से विनम्रता पूर्वक अनुरोध किया है कि निर्माणाधीन न्यायालय के कार्यालय भवन शासकीय भवन का धन आवंटन जल्द जारी करने का कष्ट करें,जिससे अतिशीघ्र भवन निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो सके जिससे जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग सिद्धार्थनगर अपने शासकीय न्यायालय कार्यालय भवन में स्थापित होकर संचालित हो सके, इस हेतु श्रीमान निबंधक राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ को जिला अधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा कई पत्र उत्तर प्रदेश शासन के संबंधित विभाग को प्रेषित किया है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी उत्तर प्रदेश शासन से अति विनम्र अनुरोध है कि जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग सिद्धार्थनगर के निर्माणाधीन न्यायालय कार्यालय भवन हेतु द्वितीय किस्त बजट का आवंटन कर शासकीय धन प्रेषित करने की कृपा करें।
(जयशंकर प्रसाद मिश्र एडवोकेट जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर..)
