सिद्धार्थनगर 29 मई 2021
कोविड-19 के रोकथाम में कोविड-19 टीकाकरण 01 जून 2021 से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग को टीकाकरण किया जाना है, सीएमओ सिद्धार्थनगर ने दी जानकारी
कोविड-19 के रोकथाम में कोविड-19 टीकाकरण काफी हद तक प्रभावी रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शत-प्रतिशत टीकाकरण हेतु विभिन्न चरणों में आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण से आच्छादित किया गया है। इसी क्रम में 01 जून 2021 से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग को उक्त टीकाकरण से आच्छादित किया जाना है, जिसके लिए लाभार्थी को cowin.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत बुक स्लाट पर टीकाकरण कराया जा सकता है। पंजीकरण की प्रक्रिया दिनांक 30 मई 2021 को प्रातः 10ः00 बजे से प्रारंभ होगी। जनपद में इसके लिए कुल 06 सत्र स्थल (जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर, अरबन हेल्थ पोस्ट पुराना नौगढ,़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज) स्थापित किए गए हैं। पूर्व से पंजीकृत लाभार्थियों का इन सत्रों पर प्रतिदिन अधिकतम 200 लाभार्थी को टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा। पंजीकरण के समय चयनित बुक स्लाट स्थल पर ही लाभार्थी का टीकाकरण होगा।
उक्त जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिद्धार्थनगर डॉ0 संदीप चौधरी ने अपने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा..)
