Thu. Sep 10th, 2026

फिल्म हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट टीम ने सीएम योगी से की मुलाकात

फिल्म हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट टीम ने सीएम योगी से की मुलाकात

सीएम योगी ने फिल्म एवं निर्माण से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों को सराहा

लखनऊ। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। टीम में फिल्म के निर्माता, निर्देशक व सभी प्रमुख कलाकार शामिल रहे।निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और मुख्य अभिनेता शोभिनव ने सीएम गोगी को फिल्म के विषय और इसकी आध्यात्मिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ की पावन पंक्तियों और नाथ संप्रदाय से जुड़े फिल्म के अहम दृश्यों को देखा। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्म में परम पूज्य बाबा नीम करौली और नाथ संप्रदाय के सिद्ध संतों की ऐतिहासिक मुलाकातों का विशेष चित्रण किया गया है। सीएम मोगों ने फिल्म एवं इसके निर्माण से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों को सराहा और अपनी शुभकामनाएं भी दीं। गौरतलब है कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ प्रसिद्ध संत बाबा नीम करौली (नीम करौली बाबा) के जीवन और उनको हनुमान मक्ति पर आधारित है। कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भारी समर्थन मिल रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *