Fri. Mar 28th, 2025

गोरखपुर :-ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश मिश्रा के कड़ी मशक्कत के बाद दलदल में फंसे व्यक्ति को पुलिस ने बाहर निकाला…

गोरखपुर :-ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश मिश्रा के कड़ी मशक्कत के बाद दलदल में फंसे व्यक्ति को पुलिस ने बाहर निकाला…

News 17 india editer in chif -July 07, 2021

गोरखपुर :- ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश मिश्रा ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाई दल-दल में फंसे युवक की जान

*गोरखपुर*/राजघाट थाना क्षेत्र के राप्ती नदी में मछली पकड़ने गया एक युवक दलदल में फंसकर डूबने लगा। यह देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश मिश्रा ने आसपास के युवकों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद दलदल में फंसे युवक को किसी तरह बाहर निकाला और उसकी जान बच गई। युवक के बाहर आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

बिहार के गया का रहने वाला धनंजय मंडल पुत्र इंद्रदेव मंडल मछली पकड़ने का काम करता है। रविवार की सुबह वह मछली पकड़ने के लिए नदी के किनारे बैठा था। इस दौरान नदी में पानी बढ़ने और बरसात की वजह से नदी के किनारों का हिस्सा दलदल हो गया है। इस दौरान मछली पकड़े के लिए जैसे ही वह आगे बढ़ा, उसका पैर फिसल गया और वह दलदल में फंसा गया। खुद को दलदल में धंसता देख युवक शोर मचाने लगा।
यह देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। दलदल होने की वजह से कोई उसकी मदद के लिए आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका। लेकिन किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज पहुंच गए और आसपास के लोगों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई,

( न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा…)

Related Post