Tue. Feb 4th, 2025

महराजगंज :- फरेंदा पुरंदरपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी.चार शातिर अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल..

महराजगंज :- फरेंदा पुरंदरपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी.चार शातिर अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल..

महराजगंज जिले के फरेंदा पुलिस एवं पुरंदरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,फरेंदा सर्किल में हो रही चोरी की घटनाओं को सफल अनावरण करते हुए क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुनील दत्त दुबे ने कहा कि थानाध्यक्ष पुरंदरपुर रवि प्रकाश राय एवं थानाध्यक्ष फरेंदा गिरिजेश उपाध्याय एवं इन दोनों थानों की पुलिस टीम के प्रयास से 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह चारो अभियुक्त जनपद में कई जगह चोरी एवं लूट की घटनाओं में शामिल थे. इनके पास से एक 12 बोर कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 3 मोबाइल, 4 साइकिल, दो पानी वाला मोटर, पांच टुल्लू पंप, दो बैटरी, एक एलईडी टीवी एक सीपीयू सोने के जेवरात 25 ग्राम. 2 जोड़ी पाजेब चांदी, विदेशी नोट 20 हजार रियाल. दो ईरान की 50000 दिरहम. 5 डालर अमेरिकी. 1डालर नोट अमरीकी. 20 यूरोप की एक नोट.5 विदेशी करेंसी बरामद हुई हैं.आपको बता दें की पकड़े गए चारों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से कई मामलों में मुकदमा पंजीकृत है इन सभी चारों अभियुक्तों को पुलिस ने उपरोक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1) प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय

2) निरीक्षक रवि राय

3) उप निरीक्षक विवेक कुमार सिंह

4) उप निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर राय

5) उप निरीक्षक विनीत कुमार यादव

6) कांस्टेबल मनीष पटेल

7) हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार सिंह

8) हेड कांस्टेबल बृजेश राव

9) हेड कांस्टेबल पंकज शाही

10) हेड कांस्टेबल शंकर सिंह

11) कांस्टेबल मनीष सिंह

Related Post