Sat. Apr 18th, 2026

जिलाधिकारी कि अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की हुई बैठक

सिद्धार्थनगर 01 जून 2022

जिलाधिकारी कि अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की हुई बैठक

सिद्धार्थनगर। जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति मे कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत योजना के अन्तर्गत कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत मार्च 2022 तक का लक्ष्य 3780 के सापेक्ष पूर्ति 2514 है एवं 760 समूहों को सी0सी0एल0 दिया गया है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजनान्तर्गत मार्च 2022 तक प्राप्त कुल आवेदन पत्र 17166 के सापेक्ष 146.03 करोड़ स्वीकृत किया गया है जिसके सापेक्ष 141.92 करोड़ का ऋण वितरित किया गया है।प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर योजनान्तर्गत मार्च 2022 तक का लक्ष्य 2306 के सापेक्ष 3011 की प्राप्ति हुई है।

किसान क्रेडिट कार्ड का भौतिक लक्ष्य नवीनीकरण हेतु 54344 एवं नया 39047 कुल भौतिक लक्ष्य 93391 के सापेक्ष बैंको से प्राप्त डाटा के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 में मार्च 2022 तक नवीनीकरण 54344 एवं नया 39048 कुल 93391 किसान क्रेडिट कार्ड निर्गत किये गये है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत किसानो को फसल बीमा का लाभ दिलाया गया है अवशेष छूटे हुए लाभार्थियों को इसका लाभ दिया जायेगा।

जिलाधिकारी ने सभी बैंक शाखा प्रबन्धकों को निर्देश दिया कि किसानों/व्यापारियों को किसी भी प्रकार से अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बैको से ऋण-जमा अनुपात बढ़वाने का निर्देश दिया ।

इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त पी0डी0 सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, डी.सी.एन.आर.एल.एम. योगेन्द्र लाल भारती, लीड बैंक अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 राहुल गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी सी0पी0सिंह, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज, मुख्य प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, शाखा प्रबन्धक नौगढ़ तथा समस्त बैंको के शाखा प्रबन्ध आदि उपस्थित रहे।

Related Post