सिद्धार्थनगर–दिनाँक 08 सितंबर 2022
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर एन0आई0एक्ट0 की धारा-138 के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन –प्रमोद कुमार सिंह
सिद्धार्थनगर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्र संख्या 3164/एसएलएसए- 147/2021 दिनांकित 26 अगस्त 2022 के द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं कार्यपालक अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यपालक अध्यक्ष द्वारा दिनांक 22.08.2022 को यह निर्देशित किया गया है कि दिनांक 26, 27, 28 एवं 29.09.2022 को उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में एन0आई0एक्ट0 की धारा-138 के अन्तर्गत लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाये।
उक्त अनुक्रम में जनपद न्यायाधीश सि0न0 के आदेशानुसार मुझे यह कहने का निर्देश हुआ हैं कि दिनांक 26, 27, 28 एवं 29.09.2022 को न्यायालय का कार्य पूर्ण होने के उपरान्त से सिविल कोर्ट सिद्धार्थनगर एवं बाह्य न्यायालय बांसी में, एन0आई0एक्ट0 की धारा-138 के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
उक्त अनुक्रम में मुझे यह भी कहने का निर्देश प्राप्त हुआ है कि दिनांक 26, 27, 28 एवं 29.09.2022 को एन0आई0एक्ट0 की धारा-138 वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु प्री-ट्रायल सिटिंग समय 4.30 बजे से जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर के सभाकक्ष में दिनांक 13.09.2022 आयोजित को आयोजित की जायेगी।
अतः आप सभी लोगो से अनुरोध है कि दिनांक 26, 27, 28 एवं 29.09.2022 को एन0आई0एक्ट0 की धारा-138 वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु प्री-ट्रायल सिटिंग के तिथि का प्रचार-प्रसार दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने का कष्ट करें, ताकि न्यायालयों में लम्बित एन0आई0एक्ट0 की धारा-138 वादों से सम्बन्धित अधिवक्तागण एवं वादकारीगण अवगत होते हुए प्री-ट्रायल बैठकों में उपस्थित हो सकें।
प्रेस विज्ञप्ति :– प्रमोद कुमार सिंह,
अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, (पास्को एक्ट)/नोडल अधिकारी, विशेष लोक अदालत, सिद्धार्थनगर।
Sd /– 08-09-2022