सिद्धार्थनगर 29 जून 2024
राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले के 03मेधावी छात्र-छात्राओं को लखनऊ में टैबलेट,मेडल व एक लाख का प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया गया
मुख्यमंत्री योगी उ0प्र0 द्वारा लखनऊ में सम्मानित हुई जनपद की 03 छात्र-छात्राओं का लाइव प्रसारण जनप्रतिनिधियों/अधिकारियों/अभिभावकों द्वारा देखा गया
जनपद स्तर पर सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले कुल 13 छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र चेक व मेडल देकर सम्मानित किया गया.
लखनऊ। मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2024 के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं बेसिक/माध्यमिक शिक्षा विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम लोक भवन लखनऊ में संपन्न हुआ। जिसका लाइव प्रसारण विकास भवन सभागार में सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार की उपस्थिति में मेधावी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों द्वारा देखा गया।
मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं को जूता-मोजा, ड्रेस, स्टेशनरी, बैग क्रय करने के लिए प्रति छात्र 1200 की धनराशि का अंतरण डीबीटी के माध्यम से बटन दबाकर किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के स्कूलों से संबंधित अभिभावकों एवं आम जन की समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर 1800 889 3277 का शुभारंभ भी किया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक, बैग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग उ0प्र0 की बोर्ड परीक्षा 2024 हाईस्कूल/इंटरमीडिएट में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट, मेडल, व 1,00,000 का प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा 2024 में राज्य स्तर, जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर छात्र-छात्राओं ने राज्य के साथ ही साथ अपने जनपद व संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि जीवन में जितनी कठिनाईयां आती हैं उनका जो कड़ी मेहनत करके मुकाबला करते हैं वह निश्चित ही सफलता को प्राप्त करते हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील किया कि हमें बेटा और बेटियों में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए, आज बेटियां नई ऊंचाइयों को छू रही हैं उनको हमेशा प्रोत्साहित करना चाहिए। प्रदेश सरकार द्वारा कायाकल्प के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग/माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बेहतर शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लास, लैब, डेस्क आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है सभी स्कूलों में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की गई है जिससे बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी छात्र स्कूल जाने से वंचित न रहे सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराया जाए।
जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार में सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल,विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी द्वारा सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल एवं विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपत आर0 को पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया।
सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल/इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2024 में राज्य स्तर/जनपद स्तर पर सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावक व शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 की बोर्ड परीक्षा में सर्वाेच्च अंक प्राप्त कर जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ-साथ जनपद का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ के द्वारा जनपद के तीन छात्र-छात्राओं को लखनऊ में टैबलेट, मेडल व एक लाख का चेक देकर सम्मानित किया गया है। बच्चों द्वारा आकांक्षात्मक जनपद में कड़ी मेहनत के बल पर शिक्षकों व अभिभावकों के कुशल मार्गदर्शन में यह मुकाम हासिल किया है। जनपद में अच्छी शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, लैब, डेस्क आदि की व्यवस्था कराई गई है। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में जहां मरम्मत व नव निर्माण की आवश्यकता है उसके लिए शासन से बजट उपलब्ध कराने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। जनपद सिद्धार्थनगर की तीन छात्राओं द्वारा पीसीएस जे की परीक्षा भी उत्तीर्ण किया है। आप सभी इस ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं आप सभी निरंतर नई ऊंचाइयों को छुए, और जनपद सिद्धार्थनगर का नाम रोशन करें। सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि आज इस सभागार में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर एवं जनपद स्तर पर सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जा रहा है, जिसके लिए जिला प्रशासन, अभिभावक व उनके विद्यालय के शिक्षक बधाई के पात्र हैं जिनके मार्गदर्शन में यह मुकाम हासिल किया है। आज मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन लखनऊ में राज्य स्तर पर सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पहले बच्चियां स्कूल जाने में अपने आपको असुरक्षित महसूस करती थी मुख्यमंत्री द्वारा उनको सुरक्षा प्रदान किया गया जिससे वह स्कूल जाकर सर्वाेच्च अंक प्राप्त कर जनपद व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल/ इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2024 के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में सांसद डुमरियागंज,विधायक कपिलवस्तु, शिक्षको, अभिभावकों एवं बच्चों का स्वागत किया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर से राज्य स्तर पर सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले तीन छात्रों को मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में सम्मानित किया किया गया।
जनपद स्तर पर 06 छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है जनपद स्तर पर सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले कुल 13 छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र चेक और मेडल देकर सम्मानित किया जा रहा है। राज्य स्तर एवं जनपद स्तर पर सर्वाेच्च प्राप्त करने वाले छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
जनपद स्तर पर सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही,जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार द्वारा राज्य स्तर पर सवोच्च अंक प्राप्त करने वाले उजाला हाईस्कूल, इन्टरमीडिएट में अंशिका चौधरी, अपराजिता, अर्पिता द्विवेदी, अफजालुर्रहमान, श्रेजल कुल 06 छात्र-छात्राओं एवं जनपद स्तर पर सर्वाेच्च प्राप्त करने वाले हाईस्कूल में खुशी पाण्डेय, मोहम्मद खालिद, शाम्भवी द्विवेदी, महिमा यादव, मनस्वी मिश्रा, अर्चिता, आलोक कुमार, देवेश त्रिपाठी, अंशिका रौनियार तथा इन्टरमीडिएट में रतन श्रीवास्तव, भव्या सिंह, महिमा चौधरी, शायकी पटेल कुल 13 छात्र-छात्राओं को टैबलेट, मेडल, सम्मान-पत्र एवं प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक दयाशंकर यादव, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज परसाजमाल अभिषेक, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज पंचमोहिनी करुणाकांत, सच्चिदानंद शुक्ला, उमाशंकर, अभिभावक व मेधावी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

