Tue. Jul 21st, 2026

थाना इटवा साइबर सेल टीम ने शिकायतकर्ता के साथ हुए साइबर फ्रॉड धनराशि को शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराया

थाना इटवा साइबर सेल टीम ने शिकायतकर्ता के साथ हुए साइबर फ्रॉड धनराशि को शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराया

सिद्धार्थनगर। डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी/लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में दिनांक 27.03.2025 को आवेदिका शालिनी कुमारी थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा एनसीआपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत संख्या 33103250036084 के माध्यम से वित्तीय फ्राड होनें का शिकायत किया गया था । जिस पर थाना इटवा साइबर सेल टीम व बैंक के समन्वय से आवेदिका शालिनी कुमारी उपरोक्त के फ्राड धनराशि 2000/- रुपये को MRM Portal के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया, तथा शिकायतकर्ता ने थाना इटवा पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया,इस सराहनीय कार्य में साइबर टीम प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र,उ0नि0 नागेंद्र सिंह साइबर प्रभारी,का0आ0 विपुल राय साइबर सेल,
का0 सतीश गौड़ साइबर सेल,म0का0 श्रीयंका सिंह, मंजू चौहान साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *