जनपद सिद्धार्थनगर: दिनांक 19.07.2026
थाना मोहाना पुलिस ने 03 बोरी यूरिया खाद व 01अदद साइकिल के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा
सिद्धार्थनगर। डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एवं श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में श्री जितेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष मोहाना के नेतृत्व में आज दिनांक 19.07.2026 को अपराध एवं अपराधियों व रोकथाम तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस द्वारा 03 बोरी यूरिया खाद व 01 अदद साइकिल के साथ 01 अभियुक्त कलामुद्दीन पुत्र इनुस उम्र लगभग 44 वर्ष ग्राम पड़रिया थाना लुंबिनी जनपद रूपनदेही राष्ट्र नेपाल को मजिगवा से लीलाडीहवा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बरामद किया गया बरामद सामान को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा।उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह चौकी इंचार्ज ककरहवा,मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, आत्मानन्द यादव चौकी ककरहवा थाना मोहाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

