सिद्धार्थनगर: दिनांक 05 अक्टूबर 2024
कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने बाढ़ पीड़ितों को वितरित किया बाढ़ राहत सामग्री
सिद्धार्थनगर: कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही आज अपने विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत उसका एवं विकासखंड जोगिया में बाढ़ से प्रभावित ग्राम पंचायत “महुआ” में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया। तत्पश्चात नगर पंचायत उसका बाजार में वार्ड नं0 12 कृष्णानगर “सेखुई” में क्षेत्र की सम्मानित जनता से मुलाकात कर बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया। विधायक ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों लोगों की हर संभव मदद के लिए उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भारतीय जनता पार्टी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ बाढ़ पीड़ित लोगों के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान इंदल लोधी,ग्राम प्रधान कपिया धर्मेंद्र गौड़,सभासद आशीष तिवारी, मंटू विश्वकर्मा लेखपाल कृष्णा नंद चौधरी, लेखपाल विनय पाण्डेय उपस्थित रहे।