लखनऊ: 10 मार्च 2025
प्रदेश अध्यक्ष के के पांडे ने मनरेगा भुगतान के लिए आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग उ0प्र0 से दूरभाष व ई-मेल के द्वारा होली से पहले भुगतान करने के लिए किया आग्रह
सेवा में:- श्रीमान आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग उ0प्र0. प्रशासन लखनऊ।
विषय: कौशल किशोर पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश ने होली के त्योहार से पहले मनरेगा के कच्चे पक्के कामों का समस्त भुगतान करने हेतु।
कौशल किशोर पाण्डेय ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने अपर मुख्य सचिव महोदय ग्राम विकास आयुक्त महोदय ग्राम विकास के यहां दूरभाष से भी वार्ता हुई है,कृपया उपरोक्त विषयक मेरे अनुरोध पत्र दि0 25/02/25 तथा दि. 04/03/25 एवं दूरभाष पर किये गये निवेदन का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें।
प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने पत्र में उल्लेख किया है कि महोदय मनरेगा के कच्चे-पक्के कार्यों का भुगतान लम्बे समय से नहीं हुआ है। कृपया यह भी संज्ञान लेने का कष्ट करे,कि आज के तीन दिन बाद होली का पावन त्योहार है। मजदूरों आदि के त्यौहार हर्ष उल्लास से मनाया जाये, इसके लिये मनरेगा का भुगतान अति आवश्यक है।
कौशल किशोर पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग से अनुरोध किया है कि कृपया होली के पहले मनरेगा के कच्चे-पक्के कामों का भुगतान कराने की कृपा करें,उत्तर प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायत आपकी आभारी रहेंगी।
भवदीय: कौशल किशोर पांडे प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ0प्र0 ने समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को रंगों के त्योहार होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी है।