Sat. Mar 29th, 2025

प्रदेश अध्यक्ष के0के0 पांडे ने प्रमुख सचिव एवं मुख्यमंत्री को संबोधित राज्य मंत्री प्रतिमा शुक्ला को दिया 10सूत्रीय ज्ञापन

blank

उ0प्र0,लखनऊ: 20 मार्च 2025

प्रदेश अध्यक्ष के0के0 पांडे ने प्रमुख सचिव एवं मुख्यमंत्री को संबोधित राज्य मंत्री प्रतिमा शुक्ला को दिया 10सूत्रीय ज्ञापन

प्रमुख सचिव/मुख्य मंत्री उ0प्र0 सरकार।

विषय: प्रदेश अध्यक्ष, कौशल किशोर पांण्डेय ग्राम प्रधान संगठन,उ0प्र0 द्वारा ग्राम प्रधानों से सम्बन्धित मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव को ज्ञापन देकर मांग किया है निम्नलिखित मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए जिससे प्रधानों को राहत मिले..आपकी जानकारी हेतु अग्रेतर कार्यवाही हेतु प्रेषित है।

लखनऊ: राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री उ0प्र0 एवम प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन द्वारा प्रतिमा शुक्ला प्रभारी मंत्री औरैया,राज्य मंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उ0प्र0 शासन को 07 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर आग्रह पूर्वक निवेदन किया है कि कृपया गहनता पूर्वक विचारकर निम्नलिखित मांगों को स्वीकार कर कियान्वयन कराने की कृपा करें,जो निम्नवत है.

01) ग्राम प्रधानों की समस्त शस्त्र लाइसेंस सम्बन्धी लम्बित पत्रावलियों का 1 माह के अन्दर उदारतापूर्वक निस्तारण हो।

02) ग्राम प्रधान का मानदेय बढ़ाया जाये,तथा प्रतिमाह कार्यकाल की समाप्ति के बाद उचित पेंशन की सुविधा दिया जाये।

03) कोविड काल की अवधि का कार्यकाल राजस्थान की तर्ज पर बढ़ाया जाये,क्योंकि कोविड काल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।

04) ग्राम प्रधान विवेकाधीन कोष शीघ्रातिशीघ्र स्थापित हो।

05) ग्राम पंचायतों के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बढ़ाये जायें।

06)ग्राम प्रधानों की अनावश्यक जांचें समाप्त की जायें।

07) ग्राम प्रधान के ऊपर प्रधान पद के कार्यकाल के दौरान की गयी समस्त एफ०आई०आर० वापस ली जाये।

राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव दिनेश चंद्र मिश्र ने अनुरोध किया है कि कृपया आपके द्वारा उपरोक्त मांगें स्वीकार कर शीघ्राति शीघ्र कियान्वित कराने की कृपा करें। तथा कृत कार्यवाही से भी संगठन को लिखित में अवगत कराने की कृपा करें,प्रदेश महासचिव दिनेशचंद्र मिश्र
ग्राम प्रधान संगठन उ0प्र0।

भवदीय: कौशल किशोर पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष,राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन (उत्तर प्रदेश)

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *