Wed. Apr 29th, 2026

नीम करौली कैंची धाम के स्थापना दिवस पर बृज की रसोई द्वारा वितरण किया गया गरीबों को नि:शुल्क भोजन व वस्त्र

लखनऊ, 15 जून 2025

नीम करौली कैंची धाम के स्थापना दिवस पर बृज की रसोई द्वारा वितरण किया गया गरीबों को नि:शुल्क भोजन व वस्त्र

लखनऊ: इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित बृज की रसोई के तत्वावधान में रविवार, 15 जून 2025 को नीम करौली बाबा के कैंची धाम स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने बताया यह आयोजन लखनऊ के आशियाना क्षेत्र, में अपराह्न 2 बजे से आरंभ हुआ , जिसमें नि:शुल्क भोजन, मिष्ठान, और वस्त्रों का वितरण किया गया।

मीडिया प्रभारी दीपक भुटियानी ने कहा इस सेवा आयोजन का मुख्य उद्देश्य भूख, बेबसी और निराशा से जूझ रहे अकिंचन, अनाथ, निराश्रित, निर्धन व असहाय व्यक्तियों को गरम व पौष्टिक भोजन व उनकी जरूरतों की चीजों को प्रदान करना है। सूरज पाण्डेय ने बताया कि बृज की रसोई बीते कई वर्षों से लखनऊ सहित अन्य क्षेत्रों में सतत रूप से हर रविवार को मानव सेवा की इस परंपरा को निभाती आ रही है।

अमित गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेवा भारतीय संस्कृति में निहित करुणा, दान और परोपकार की जीवंत अभिव्यक्ति है। दिव्यांशु राज का मानना है कि भूखे को भोजन और निराश को आशा देना ही वास्तविक धर्म और राष्ट्रसेवा है।

संस्था की राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष रजनी शुक्ला ने कहा कि हनुमान भक्त नीम करोली बाबा, जिन्हें स्वयं हनुमान जी के साक्षात दर्शन हुए थे, अपने भक्तों की पीड़ा हरने की अद्भुत शक्ति रखते हैं — ऐसे पावन अवसरों पर हर नागरिक, संस्था या व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से सहयोग कर इनपुण्य सेवाओं में भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है।

नवल सिंह ने कहा जब किसी सूने पेट में सुकून का निवाला पहुंचता है, जब किसी नन्हे हाथ की थरथराती उंगलियों तक गर्म रोटी पहुँचती है, तब वह सिर्फ अन्न नहीं एक आशा होती है। भूख सिर्फ खाली पेट नहीं, टूटी उम्मीदों का नाम है। और उस उम्मीद में दिया गया हर कोर किसी मासूम की मुस्कान में बदल सकता है।

दिनेश कुमार पाण्डेय ने इस तरह पावन अवसरों पर अधिक से अधिक नागरिकों से सहभागी बनने की विनम्र अपील की, ताकि मानवता की यह लौ और अधिक प्रज्वलित हो सके। अनुराग दुवे ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न स्थलों – जैसे सेक्टर-एम स्थित रिक्शा कॉलोनी, रतन खंड की झुग्गियाँ, अंबेडकर विश्वविद्यालय के समक्ष झुग्गियाँ, निर्माणाधीन शैक्षिक संस्थान में कार्यरत श्रमिकों के अस्थायी आवास, तथा जोन-8 क्षेत्र की झुग्गियों में – स्वयंसेवकों द्वारा कड़ी धूप के बावजूद निःशुल्क पौष्टिक भोजन वितरण किया गया।

मुकेश कनौजिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में दिनेश कुमार पाण्डेय, दीपक भुटियानी, अनुराग दुबे, दिव्यांशु राज, सूरज पाण्डेय, मुकेश कनौजिया, नवल सिंह एवं संस्था की राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष रजनी शुक्ला सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने सहभागिता कर इस जनसेवा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

कार्यक्रम के समापन पर संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *