लखनऊ: 05 अगस्त 2025
प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन कौशल किशोर पांडे ने अतिवृष्टि व बाढ़ में हुए क्षतिग्रस्त मकान को “आवास योजना” के तहत घर उपलब्ध कराए जाने हेतु मुख्य मंत्री उ0प्र0 को लिखा पत्र
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि अतिवृष्टि,तथा आगजनी आदि से नष्ट हुये घरो के लिये “आवास योजना” के तहत उसे पक्का मकान दिया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन केके पांडे ने आग्रह पूर्वक निवेदन किया कि कोई भी व्यक्ति चाहे गरीब हो या अमीर हो एक घर की आवश्यकता सभी को होती है। अब ऐसी दशा में यदि किसी का भी घर बाढ़ से,अतिवृष्टि से आगजनी से,या किसी विस्फोट आदि से उसका घर गिर जाता है। तो उन्हें “प्रधान मंत्री आवास योजना या मुख्य मंत्री आवास योजना से घर मिलना ही चाहिये। वैसे मिलना तो प्रधानमंत्री योजना से ही घर चाहिये। क्योकि ऐसी घटनाओं से उनका सर्वस्व नष्ट हो जाता है। किन्तु आवास देने तथा आर्थिक मदद मिलने के
लिये चल रहे प्रोसेस” में लम्बा समय लग जाता है। मसलन विगत वर्ष जिन लोगों के घर नष्ट हुये थे उन्हें तो कुछ सरकारी मदद भी मिली थी। किन्तु आवास अभी तक भी नहीं मिले। अब कोई भी परिवार लम्बे समय तक खुले आसमान में तो रह नहीं सकता। मजबूरन कर्जा लेकर जैसे तैसे घर बना लेता है। ऐसी दशा में पीड़ित व्यक्ति को हर दशा में आवास का पैसा उसके खाते में मिलना चाहिये। कृपया आदेश जारी करने की कृपा करें।
कृपया कृत कार्यवाही से संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करें।
भवदीय:-
कौशल किशोर पांडे
प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रीय पंचायतीराज
ग्राम प्रधान संगठन
उत्तर प्रदेश

