Fri. Apr 17th, 2026

भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकालकर बलिदानियों को नमन किया गया

सिद्धार्थनगर:14 अगस्त 2025

भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकालकर बलिदानियों को नमन किया गया

कांग्रेस की नीतिगत गलतियों के लिए आने वाला इतिहास आने वाली पीढ़ियां कभी माफ नहीं करेगी

देश विभाजन के जिम्मेदार नेहरू और कांग्रेस – हरीश द्विवेदी

देश के बंटवारे के दर्द को भुलाया नहीं जा सकता- हरीश द्विवेदी

सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया एंव संगोष्ठी से पहले सनई चौराहे से भाजपा कार्यालय तक मौन जुलूस निकालकर बलिदानियों को नमन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने किया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा असम प्रदेश के प्रभारी/पूर्व सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी रहे,कार्यक्रम में स्वागत भाषण करते हुए जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान ने मुख्य अतिथि सहित कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथिगणों का स्वागत अभिनंदन किया एंव विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की विभीषिका का दंश झेलने वाले सभी वीर सपूतों को कोटि- कोटि नमन।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी ने कहा विभाजन जो देश का धार्मिक आधार पर हुआ उसके लिए कांग्रेस की तत्कालीन सरकार प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में वह जिम्मेदार थी जिसे मुस्लिम लीग के द्विराष्ट्र के समझौते को माना और जिससे भारी मानवीय त्रासदी पूरे दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक पैदा हुई जिसमें असंख्य हिंदू भाई सिख भाई और ऐसे बहुत से लोगों का कत्लेआम हुआ करीब डेढ़ करोड़ लोग बेघर हो गए 20 लाख लोगों का कत्लेआम हुआ और एक लाख माता बहनों के साथ बलात्कार हुआ और ऐसे करोड़ों करोड़ों लोगों को घर द्वार अपना प्रॉपर्टी सब छोड़कर के जाना पड़ा जिसकी त्रासदी से अभी तक लोग उसको याद करते हैं तो वह भयभीत हो जाते हैं ऐसी नीतिगत गलतियों के लिए कांग्रेस को आने वाला इतिहास आने वाली पीढ़ियां कभी माफ नहीं करेंगे और आने वाली पीढ़ियों को यह पता रहना चाहिए अपना इतिहास और उनको यह जो हमारे ही भाई थे जो हमारे ही अंग थे वह लोग जो अभी इस दुनिया में नहीं रहे जिन्होंने इतना कष्ट झेला जिन्होंने जो इतना अपमानित हुए उनको आज यहां श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

इटवा विधानसभा के पूर्व विधायक व पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ० सतीश दिवेदी ने कहा देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हिंसा, उन्माद और नृशंसता की भेंट चढ़, अपने मान-सम्मान और प्राण की आहुति देने वाली प्रत्येक पुण्यात्मा को शत् शत् नमन।

पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा आज ही के दिन 14 अगस्त 1947 को जब कट्टर मजहबी मानसिकता के कारण हुए दुःखद भारत-विभाजन के दौरान लाखों निर्दोष नागरिकों ने अपनी जान गंवाई और करोड़ों नागरिकों को अमानवीय पीड़ा झेलनी पड़ी थी। भारतवर्ष के इतिहास में यह दिन कभी भुलाया नहीं जा सकता है।जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा ने भी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सभी वीर सपूतों को नमन किया।

उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र,लालजी त्रिपाठी,राम कुमार कुंवर, कार्यक्रम संयोजक दीपक मौर्य,सह संयोजक अजय उपाध्याय एंव गुड्डू त्रिपाठी, आजमगढ़ मंडल से सहकारिता के डायरेक्टर दिलीप चतुर्वेदी,वरिष्ठ नेता हरिशंकर सिंह,राजेंद्र पांडेय,जिला महामंत्री विपिन सिंह,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा निशांत पाण्डेय,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा गौरव मिश्रा,नगर अध्यक्ष महेश वर्मा,संतोष शुक्ला,नगर महामंत्री अनुराग गगन,सौरभ त्रिपाठी,चेयरमैन विकास जयसवाल,घनश्याम मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *