थाना खेसरहा सिद्धार्थनगर, दिनांक 14 सितंबर 2025
बेलउख में नवयुवक की हुई निर्मम हत्या में दोस्त ही निकला दोस्त का हत्यारा,पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
थाना खेसरहा पुलिस व जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम बेलउख के पास बगीचे में नवयुवक की निर्मम हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना मे संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा घटना मे प्रयुक्त आला क़त्ल व मृतक की सोने की चैन आदि बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को ₹15,000/- नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया
दिनांक 12.09.2025 की अपरान्ह को थाना खेसरहा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेलउख के पास विशम्भर राय के बगीचे में नवयुवक की निर्मम हत्या कर दी गयी थी। शव की शिनाख्त आकाश गुप्ता पुत्र लालमन गुप्ता निवासी ग्राम बनुहिया बुजुर्ग थाना खेसरहा के रुप में हुई,इस सूचना पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। उक्त निर्मम/सनसनीखेज हत्या की घटना से आप-पास के जनमानस में काफी आक्रोश व्याप्त था। उक्त घटना का शीघ्र अनावरण पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था। राहुल गुप्ता के लिखित तहरीरी सूचना पर तत्काल थाना खेसरहा पर मु0अ0सं0 155/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कराया गया। डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व मंयक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में जीवन त्रिपाठी प्रभारी एसओजी टीम व अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष खेसरहा की संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित संयुक्त टीम द्वारा उच्चकोटि की पतारसी, सुरागरसी करते हुये वैज्ञानिक/ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का संकलन करते हुए घटना कारित करने वाले संदिग्ध अभियुक्त शैलेश यादव पुत्र गिरीश यादव ग्राम पचमोहनी थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर,को दिनांक 13.09.2025 को पचमोहनी प्राइमरी स्कूल के पास से तथा अभियुक्त निखिल राय दिनांक 14.09.2025 को सुहई कनपुरवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर से पूछताछ किया गया। जिन्होने जुर्म स्वीकार किया तथा अभियुक्तो की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त आला क़त्ल व मृतक के सोने की चैन आदि बरामद करते हुये उक्त सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण किया गया। उक्त अभियोग में धारा 311व 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। घटना का अनावरण करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा ₹ 15,000/- नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि मृतक आकाश गुप्ता व हम लोग मित्र थे हम लोग बम्बई में भी एक बार पहले साथ रहकर काम किये है । वही पर मृतक आकाश गुप्ता द्वारा अभियुक्त शैलेश यादव से 12,000/- रुपया उधार लिया था जो मांगने पर नही दे रहा था,हमको अपने पैसे की आवश्यकता होने व अपने पैसे को वापस लेने के लिए दोनो ने उसको मारकर उसकी सोने की चेन लूटकर उसको बेचकर आधा-आधा पैसा बांट लेने की योजना बनायी। दिनांक 12.09.2025 को दोनो अभियुक्तगण ने पूर्व योजना के अनुसार मृतक आकाश गुप्ता को बुलाकर नशे का सेवन कराकर अभियुक्त शैलेश यादव के लाल रंग की मोटर साइकिल पर बैठा कर विशम्भर राय के बगीचे में एकांत में ले जाकर प्लास व पेंचकस से मारकर निर्मम हत्या कर दिये तथा मृतक आकाश गुप्ता के गले से सोने की चेन लूट लिये तथा उसे बाग में छिपा दिये थे आलाकत्ल व मृतक आकाश की सोने की चेन अभियुक्तो की निशानदेही पर बरामद किया गया । मृतक का मोबाइल जो मौके पर टूटा हुआ मिला था। उसका डेटा रिकवर किया जा रहा है उस मोबाइल मे,मृतक के मोबाइल से कुछ माह पूर्व मृतक की मोबाइल से अभियुक्त निखिल राय की प्रेमिका से वार्तालाप करना पाया जा रहा है। मोबाइल का डेटा रिकवर किया जा रहा है।

