Sun. Apr 26th, 2026

प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन के0के0 पांडे ने मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री उ0प्र0 को लिखा पत्र

प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन के0के0 पांडे ने मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री उ0प्र0 को लिखा पत्र

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को पत्र लिखकर मांग किया है कि यदि चुनाव ग्राम पंचायतों के निर्धारित समय से कराया जाना सम्भव न हो तो चुनाव होने तक की मध्य-अवधि में प्रशासक की जगह इन्हीं प्रधानों को ही कांटीन्यू रखा जाए।प्रदेश अध्यक्ष पांडे ने आग्रह पूर्वक निवेदन किया कि कृपया यदि ग्राम पंचायतों के चुनाव समय से कराना न हो पा रहा हो तो! कृपया निम्न विन्दुओं का संज्ञान में लेने की कृपा करे।

1) कोरोना काल में ग्राम सभाओं में विकास कार्य समुचित ढंग से नहीं हो पाया था! ऐसी स्थिति में ग्राम प्रधानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार का निजी स्तर से शत- प्रतिशत पालन तन मन-धन से किया था,ऐसी हालत में ग्राम प्रधान संगठन ने इस सम्बन्ध में वर्तमान प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाने की मांग की थी,यदि किसी कारण से ग्राम पंचायतों के चुनाव बढ़ रहे हों तो ग्राम प्रधानों को ही वर्तमान अवसर देना उचित होगा।

2) वर्तमान ग्राम प्रधानों के ही कार्यरत रहते विकास की गति सतत रुप से गतिशील रहेगी और उनका अनुभव काम आता रहेगा।

3) कृपया बीच में अन्तराल हो जाने से व्यवस्था में व्यतिक्रम हो जाता है तथा तमाम विसंगतियाँ हो जाती है जो विकास की गति को आगे भी बाधित करती है।

4) ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाना कोई नई बात नहीं है। सन 1970-80 के दशक में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरे पाँच साल बढ़ाया गया था।

5) कृपया जहाँ तक 73वें संविधान संशोधन की बात है तो इसमें बहुत कुछ सम्मानित राज्य सरकारों के हाथ में है।

6) कृपया राजस्थान आदि सरकारों द्वारा ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाया गया है। इस संबंध में भी संगठन कई बार पूर्व में निवेदन कर चुका है।

7) कार्यकाल बढ़ाने की दशा में समस्त ग्राम प्रधान व संगठन उत्तर प्रदेश सरकार के आभारी रहेंगे। क्योकि ग्राम प्रधानों को अपनी जनता से किये गये वादों को पूरा करने का समय मिल जायेगा और विकास की गति भी बढ़ेगी।

प्रदेश अध्यक्ष के0 के0 पांडे ने पत्र लिखकर मांग किया कि ग्राम पंचायतों के चुनाव यदि आगे बढ़ाये जाते हैं तो वर्तमान ग्राम प्रधानों को कान्टीन्यू रखने या उनको ही प्रशासक बनाने की कृपा करे।

कृपया कृत कार्यवाही से पत्र द्वारा संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करे।

भवदीय: कौशल किशोर पाडेय प्रदेश अध्यक्ष, ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *