Fri. Apr 17th, 2026

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में 05.00 लाख तक व्याजमुक्त लोन

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में 05.00 लाख तक व्याजमुक्त लोन

सिद्धार्थनगर:MSME(एम0एस0एम0ई0) इकाईयों को गति प्रदान किए जाने हेतु एवं उद्योग को प्रोत्साहित करने तथा इस क्षेत्र मे अधिक से अधिक रोजगार सृजन किए जाने एवं प्रदेश में पूॅजी निवेश केा आकर्षित करने हेतु प्रतिवर्ष 01 लाख नई सूक्ष्म इकाईयों को स्थापित किए जाने के लक्ष्य के साथ मिशन मोड मे आगामी 10 वर्षो की समयावधि में कुल 10 लाख नई सूक्ष्म इकाईयॉ स्थापित किये जाने के महत्वपूर्ण उद्देश्य की पूर्ति हेतु एक महत्वाकांक्षी नई योजना ’’ lमुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना ’’ प्रारम्भ किया गया है। योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद का लक्ष्य 1800 प्राप्त हुआ है। आवश्यक दस्तावेज – उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए, आयु 21 से 40 वर्ष, शैक्षिक योग्यता न्यूनतम आठवी पास हो, आवेदक सरकार द्वारा संचालित प्रशिक्षण योजनाओं (विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना/ उत्तर प्रदेश कौशल उन्नयन) का लाभार्थी हो या किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानो से कौशल सम्बन्धित सर्टीफिकेट/डिप्लोमा/डिग्री हो (ऋण वितरण के तीन माह के अन्दर कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड किया जाना अनिवार्य होगा।प्रपत्र-आधार मोबाइल नं0 आधार से जुड़ा होना चाहिये, फोटो,स्कैन हस्ताक्षर, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता संबन्धित प्रमाणपत्र, स्वप्रमाणित शपथ पत्र, बैंक खाता के पासबुक की प्रति, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, परियोजना रिपोर्ट एवं कोटेशन।

इस योजनान्तर्गत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र की अधिकतम रू0 05.00 लाख तक की परियोजनाओं पर 4 वर्ष तक ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जायेगा तथा परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अनुदान अतिरिक्त मार्जिन मनी के रूप में दिया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र सिद्धार्थनगर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।इच्छुक व्यक्ति वेबसाइट https://msme.up.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते हैं।उक्त आशय की जानकारी उपायुक्त उद्योग/जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र सिद्धार्थनगर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *