पुरस्कार पाना एक ऐसा सम्मान है जिसकी कोई कीमत नहीं आंकी जा सकती: सुनील अग्रहरि
शोहरतगढ सिद्धार्थनगर: विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के चर्चित विद्यालय पब्लिक सिटी मान्टेसरी जूनियर हाई स्कूल दुधवनिया खुर्द में आयोजित पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में कार्यक्रम के मुख्यातिथि चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और मोमेन्टो, बैग आदि के साथ प्रोत्साहन स्वरूप नकद राशि प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।
मुख्यातिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पुरस्कार पाना एक ऐसा सम्मान है जिसकी कोई कीमत नहीं आंकी जा सकती। उन्होंने कहा कि आज विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यालय विद्यार्थियों ने स्वयं के साथ अपने माता पिता और परिजनों सहित विद्यालय का नाम गौरांवित किया है, जो कबीले तारीफ है। उन्होंने कहा कि मेरी आप सभी से अपेक्षा है कि जो बच्चे सर्वोच्च अंक नहीं प्राप्त कर सके है, उन्हें और मेहनत करने आवश्यकता है। जिससे वो भी भविष्य में पुरस्कार प्राप्त कर अपना और अपने परिजनों सहित विद्यालय का नाम रोशन कर सकें।
कार्यक्रम आयोजक विद्यालय के प्रबन्धक राम सूरत यादव ने आये हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि इसी तरह अपना सहयोग प्रदान करते रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक जुग्गीराम राही ने किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान प्रतिनिधि अजय प्रताप यादव महादेव खुर्द, शिव प्रताप चौधरी ढेकहरी बुजुर्ग, संजय कुमार, प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश यादव, हरिनाथ यादव, तिलक राम यादव, बच्चों के अभिभावक तथा समस्त विद्यालय के शिक्षकगण एवं शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।

