संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत,परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप: पुलिस जांच में जुटी
डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर।इटवा थाना क्षेत्र के पचउथ गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मालती उर्फ मनीषा के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब दो महीने पहले पचउथ निवासी देवदत्त मौर्य से हुई थी। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों का कहना है कि दहेज की मांग को लेकर मनीषा को प्रताड़ित किया जा रहा था और उसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई। मृतका की माँ ने बताया की उनकी बेटी को दहेज के लिए मारा गया है, हमें न्याय चाहिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह मौत है या आत्महत्या अथवा फिर हत्या।

