Mon. Jul 13th, 2026

यूपी में वृक्षारोपण महायज्ञ महाअभियान के तहत,एक दिन में 35 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपकर बनाया रिकॉर्ड, इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ यूपी में वनों का भी विस्तार :सीएम योगी

यूपी में वृक्षारोपण महायज्ञ महाअभियान के तहत,एक दिन में 35 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपकर बनाया रिकॉर्ड,इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ यूपी में वनों का भी विस्तार :सीएम योगी

सीएम योगी ने नीम, पीपल, बरगद का पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया शुभारंभ

योगी सरकार के 282 करोड़ पौधे का लक्ष्य पूरा होते ही कमांड सेंटर में बजीं तालियां

गोरखपुर में रविवार को पौधरोपण के बाद सेल्फी लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ से न्यूज 17 इंडिया संवाददाता राजकुमार मिश्र की रिपोर्ट…

लखनऊ। “एक पेड़ मां के नाम” महायज्ञ महाअभियान के तहत एक दिन में 35,27,89,926 पौधे रोपकर यूपी ने एक बार से फिर से नया रिकार्ड बना दिया है। रविवार को पूरे प्रदेश में चले इस महाभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केन्द्र व राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों, उच्च न्यायालय के न्यायधीशों से लेकर निचली अदालतों के जजों, सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों व स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राओं, ईको क्लब, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के बच्चों ने बढ़ चढ़कर योगदान दिया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर महाभियान का मुख्य केन्द्र गोरखपुर जिले की सहजनवा तहसील रही,जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने पौधरोपण किया। उनके साथ वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना समेत गोरखपुर के तमाम जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। दूसरी तरफ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने ‘वृक्षारोपण महायज्ञ’ के तहत राजनभवन में सफेद चंदन का पौधा रोपित किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी तथा ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में पौधरोपण किया।

40 करोड़ से अधिक पौधे इस सीजन में रोपे गए। विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे गए 5,01,46,441 पौधों को जोड़ दें तो प्रदेश में इस सीजन में 40,29,36,367 पौधे रोपे जा चुके है। इस साल रोपे गए पौधों को जोड़ दें तो योगी सरकार के कार्यकाल में अब तक 282 करोड़ से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं।

योगी सरकार के 282 करोड़ पौधे का लक्ष्य पूरा होते ही कमांड सेंटर में बजीं तालियां: सुबह सात बजे से शुरू हुए अभियान की मिनट टू मिनट सूचना ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित होती रही। शाम छह बजे के करीब 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य पूरा हुआ, वन विभाग मुख्यालय स्थित कमांड सेंटर में अफसरों कर्मियों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *