Mon. Jul 13th, 2026

सड़क दुर्घटनाओं में संजीवनी साबित हो रही 108 एम्बुलेंस सेवा, लोगों की तत्परता से शोहरतगढ़ में बची स्कूटी सवार की जान

सड़क दुर्घटनाओं में संजीवनी साबित हो रही 108 एम्बुलेंस सेवा, लोगों की तत्परता से शोहरतगढ़ में बची स्कूटी सवार की जान

सिद्धार्थनगर से न्यूज17 इंडिया संवाददाता कौशलेश मिश्र की रिपोर्ट…

शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर। जनपद में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों के लिए लगातार संजीवनी साबित हो रही है।ताजा मामला शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र का है, जहां एम्बुलेंस कर्मियों की त्वरित सूझबूझ और तत्परता के चलते एक गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार को समय रहते इलाज मिल सका।

जानकारी के अनुसार, बढ़नी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम मुगिल (थाना बढ़नी) निवासी रवि पांडे (36 वर्ष) अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शोहरतगढ़ तहसील के समीप पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बोलोरो कार ने उन्हें कट मार दिया। अनियंत्रित होकर स्कूटी समेत सड़क पर गिरने के कारण रवि पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया और पैर के निचले हिस्से में गहरा जख्म होने के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ में तैनात 108 एम्बुलेंस के ईएमटी विपिन और पायलट राजन ने बिना वक्त गंवाए तत्परता दिखाई। दोनों टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने घायल रवि पांडे को प्राथमिक उपचार देकर उनकी स्थिति को संभाला और बेहद सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *