Wed. May 20th, 2026

जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद उसका रोड पर निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद उसका रोड पर निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बरसात से पूर्व निर्माणाधीन नाले का निर्माण कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में उसका रोड पर निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर को निर्देश दिया कि बरसात से पूर्व नाले का निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने इसके अलावा केन्द्रीय विद्यालय के बगल में अर्बन प्लाजा की भूमि को देखा, उन्होंने अर्बन प्लाजा का कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया,निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर अजय सिंह व अन्य संबधित उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *