Thu. May 21st, 2026

अपहरण के आरोप में वांछित अभियुक्त को थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

जनपद सिद्धार्थनगर: दिनाँक 21 मई 2026

अपहरण के आरोप में वांछित अभियुक्त को थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर।डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ नवीन कुमार सिंह द्वारा वारन्टी व वांछित गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0स0 78/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त मुबारक अली पुत्र मंगरे निवासी कोटिया बाजार थाना शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर को प्लाईवुड तिराहा खुनुवा रोड के पास से गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा। इस सराहनीय कार्य में उ0नि0 विजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी कोटिया,हे0का0 गिरजेश कुमार, आरक्षी रामसेवक यादव, विनय कुमार यादव शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *