Sun. May 24th, 2026

बांसी नगरपालिका में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न

बांसी नगरपालिका में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण व कांशीराम शहरी आवास प्रमाण पत्र वितरण समारोह भव्यता के साथ संपन्न

सांसद जगदम्बिका पाल और विधायक जय प्रताप सिंह ने कांशीराम शहरी आवास प्रमाण पत्र का किया वितरण,पात्रों को मिले आशियाने की चाबी

सांसद जगदम्बिका पाल और विधायक जय प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में नवनियुक्त सभासदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

बांसी,सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पालिका परिषद, बांसी में आज एक भव्य और गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासन द्वारा नामित नए सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ, साथ ही ‘माननीय कांशीराम जी शहरी आवास योजना’ के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को 71आवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए।इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ राजनेता और जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में डुमरियागंज के लोकप्रिय सांसद जगदम्बिका पाल, बांसी के विधायक जय प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य (MLC) ध्रुव कुमार त्रिपाठी और जिला अध्यक्ष दीपक मौर्या ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।शासन द्वारा नगर पालिका बांसी के लिए मनोनीत किए गए निम्नलिखित सदस्यों का कार्यक्रम के दौरान गर्मजोशी से स्वागत और परिचय कराया गया,जिसके बाद शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।

इस अवसर पर श्रीमती सुशीला, राजाराम,मंगल चौरसिया, विरेन्द्र प्रताप, श्रीमती नंदनी श्रीवास्तव, घनश्याम जायसवाल समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों और वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जमकर सराहना की। वक्ताओं ने नवनियुक्त सभासदों को बधाई देते हुए उनसे क्षेत्र के विकास में अपनी सक्रिय और पूरी निष्ठा के साथ भागीदारी निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दूसरे मुख्य चरण में ‘कांशीराम शहरी आवास योजना’ के तहत गरीब और जरूरतमंद पात्र लाभार्थियों को जब आवास प्रमाण पत्र सौंपे गए, तो उनके चेहरे खिल उठे।

Lलाभार्थियों ने सरकार की इस पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के प्रति सहर्ष आभार व्यक्त किया। समारोह में स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सम्मानित सभासदगण और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य रूप से प्रभारी एसडीएम विवेकानंद, नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राइनी, ईओ जयप्रकाश सिंह यादव,जमील अहमद, प्रोफेसर के. पी. त्रिपाठी, बजरंगी बर्मा, सोनू जयसवाल, निखिल प्रताप सिंह कुबेर बारी, राजेंद्र त्रिपाठी, अनुपमा सिंह दुवे, चक्रधारी गौतम, संतोष सिंह, विरेन्द्र कुमार,रामसरन मौर्य, धर्मेद्र कुमार, प्रभाष्कर राय, प्रमोद हिंन्दू,सत्यनारायण मौर्य, श्याम बाबू, चंदन गुप्ता, पप्पू भाई उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *