Sun. Jun 7th, 2026

माफिया को मिट्टी में मिलाया तो उत्तर प्रदेश में विकास बुलेट ट्रेन की तरह आगे बढ़ा : सीएम योगी

माफिया को मिट्टी में मिलाया तो उत्तर प्रदेश में विकास बुलेट ट्रेन की तरह आगे बढ़ा : सीएम योगी

सीएम योगी ने गैंसड़ी में किया 300 करोड़ की 89 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 37 परियोजनाओं का शिलान्यास

जनता प्रदेश में अच्छे लोगों को चुनेगी तो मिलेगा सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण

बलरामपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास को माफिया के विनाश से जोड़ते हुए कहा कि आप यदि माफिया को चुनेंगे तो वे आपकी संपत्तियों पर कब्जा करेंगे। अच्छे लोगों को चुनेंगे तो विकास होगा, आपको सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण मिलेगा। वर्ष 2017 से पहले बाहर के लोग बलरामपुर के निवासियों को माफिया के गुर्गे मानते थे। अब आप कहीं जाते हैं तो लोग आगे बढ़कर आपका स्वागत करते हैं। यह फर्क है माफिया को मिट्टी में मिलाने का। माफिया को तबाह करने का परिणाम है कि बिना रुके डबल इंजन की सरकार विकास के लिए बुलेट ट्रेन की स्पीड से काम कर रही है। 300 करोड़ की 89 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करने आए मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार में बदलते प्रदेश की कहानी सुनाई। इस कहानी के माध्यम से सीएम ने गैंसड़ी के लोगों को अच्छा प्रतिनिधि न चुनने का खामियाजा भुगतने की भी याद दिलाई। जिन लोगों ने अच्छे जनप्रतिनिधि चुने, उनके यहां तेजी से विकास हो रहा है। सवाल करते हुए कहा कि इसका फर्क आप लोगों को दिख रहा होगा। तुलसीपुर में राप्ती नदी के मथुरा घाट पर पुल,मेडिकल कॉलेज, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, अच्छी सड़कें, अच्छे विद्यालय के रूप में दिख रहा है।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल तुलसीपुर और गैंसड़ी विधानसभा की सीमा पर है। यहां दूसरी बार आने का सुअवसर मिला है। उन्होंने जनसभा में चुनावी रंग भरते हुए पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह को जनता से चुनने की अपील की।

सीएम योगी ने कहा कि बलरामपुर चीनी मिल ग्रुप ने अब पर्यावरण शुद्धि के लिए काम शुरू किया है। ऐसा प्लास्टिक तैयार करेगा जो प्रयोग के बाद स्वतः गलकर खत्म हो जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश दंगा मुक्त, कर्फ्यू मुक्त और गुंडागर्दी मुक्त हो गया है। आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने से देश और दुनिया में काशी विश्वनाथ, श्रीराम जन्मभूमि,मां विंध्यवासनी, मां पाटेश्वरी, नैमिषारण्य, जैन तीर्थंकर व श्रावस्ती और निवेश के लिए प्रदेश की पहचान होती है।उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव सबका साथ सबका विश्वास की नीति पर काम किया जा रहा है। जाति व धर्म का कोई भेद नहीं किया जाता है। पहले जाति, परिवार के लोगों को बढ़ावा दिया जाता था। गरीबों के लिए आयुष्मान, बच्चों के लिए स्कालरशिप, नवजवानों के लिए रोजगार, बहन-बेटियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। कहा कि बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में कोई सेंध लगाया तो हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं। युवाओं को रोजगार देने का काम कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *