जिलाधिकारी ने लखनापार-बेदौला तटबंध का किया निरीक्षण! कार्य में धीमी प्रगति पाये जाने पर व्यक्त की कड़ी नाराजगी
सिद्धार्थनगर। लखनापार-बेदौला तटबंध किमी. 12.100 से 12.450 के मध्य ग्राम भुतहिया के समीप कटाव निरोधक कार्य का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य 45 प्रतिशत प्रगति में पाया गया। कार्य को 05 जुलाई 2026 तक पूर्ण होना है। कार्य में धीमी प्रगति पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड कृपा भारती, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ड सतीश कुमार व अन्य संबधित उपस्थित थे।

