बाढ़ के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय: डीएम ने संवेदनशील बाढ़ स्थलों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश
किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें,केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करें-जिलाधिकारी
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसके क्रम में जनपद स्तर पर बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित कर उसे 24 घंटे संचालित किया जा रहा है, जिससे किसी आपात स्थिति में सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए और राहत-बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। नावों, लाइफ जैकेट, राहत सामग्री, दवाइयों और अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता का सत्यापन कर लिया गया है।सभी तहसील व विकास खंड स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण करते हुए तटबंधों की स्थिति का निरीक्षण करें और किसी भी प्रकार की क्षति या खतरे की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं। उन्होंने सिंचाई, राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस,बिजली, पशुपालन, खाद्य और रसद सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने आमजनमनस से अपील किया कि बाढ़ संबंधी किसी भी सूचना या आपात स्थिति में जिला बाढ़ कंट्रोल रूम या संबंधित तहसील प्रशासन से तत्काल संपर्क करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, और केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करें।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का 24 घंटे संचालन होगा। जिसका संपर्क नंबर निम्नवत है ।
05544-297030, 297010
जबकि आपात स्थिति में तहसील स्तर पर भी इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। तहसील नौगढ़ 05544-297097, तहसील बांसी 05544-297197, 7524038510,तहसील डुमारियागंज 05544-297043, 9454415945, तहसील इटवा 8188889629, तहसीलशोहरतगढ़-05544-297060,94544159471….

