भाजपा नेता अजय त्रिपाठी उर्फ मुन्ना ने सीएम को भेजा शिकायत पत्र! अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
सिद्धार्थनगर से न्यूज़ 17 इंडिया संवाददाता की रिपोर्ट..
डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर। भाजपा नेता अजय त्रिपाठी उर्फ मुन्ना द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए एक शिकायत पत्र ने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। शिकायत में एसएचओ श्रीप्रकाश यादव पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायती पत्र में दोनों अधिकारियों की चल-अचल संपत्तियों की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग की गई है। पत्र में आय से अधिक संपत्ति और कथित अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। साथ ही एसएचओ श्रीप्रकाश यादव पर पहले भी अवैध वसूली के आरोप लगने का दावा किया गया है भाजपा नेता अजय त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत सामने आने के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।


