Mon. Aug 3rd, 2026

थोड़ी सी बारिश में दरिया बनी बांसी का कोतवाली रोडः दुकानों में घुसा पानी

थोड़ी सी बारिश में दरिया बनी बांसी का कोतवाली रोडः दुकानों में घुसा पानी

बांसी,सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पालिका प्रशासन के विकास के दावों की पोल रविवार सुबह हुई थोड़ी देर की मध्यम बारिश ने ही खोल कर रख दी। केवल कुछ घंटों की बारिश में ही बांसी की कोतवाली रोड जलमग्न हो गई और सड़क समुद्र जैसी नजर आने लगी। जल निकासी की माकूल व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी देखते ही देखते ओवरफ्लो होकर आसपास की कई दुकानों में घुस गया, जिससे व्यापारियों को लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

घटना रविवार सुबह की है। तड़के लगभग 05 बजे अचानक मध्यम बारिश शुरू हुई। इस दौरान दुकानदार अपने-अपने घरों पर ही थे। जैसे ही उन्हें दुकानों के पास जलभराव और पानी घुसने की खबर मिली, वे बदहवास स्थिति में मौके पर पहुंचे। हालांकि, जब तक वे दुकानें खोलकर स्थिति को संभाल पाते, तब तक पानी के कारण दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह भीगकर बर्बाद हो चुका था।जलभराव के कारण क्षेत्र के कई प्रमुख व्यापारियों की सामग्री पानी में डूब गई। दुकानदारों ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि वे बारिश में भीगते हुए जैसे-तैसे अपनी दुकान का सामान बचाकर सुरक्षित स्थान पर ले गए,उनका कहना था कि तब तक काफी सामान पानी में भीगकर खराब हो चुका था।

वहीं कोतवाली रोड के स्थानीय व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही पर कड़ा आक्रोश जताया है।उन कहना है कि हाल ही में बने नए आरसीसी (आरसीसी) निर्माण के बगल में बनाई गई नाली पानी के निकास को संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई,लाखों रुपये की लागत से बनी यह आरसीसी सड़क और नाली मामूली बारिश में ही दुकानदारों के लिए आर्थिक तबाही का कारण बन गई। उन्होंने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पिछले महीने हुई बारिश में भी व्यापारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया।सूत्र विज्ञप्ति।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *