Sun. Sep 6th, 2026

पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर

पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा केंद्र से सामंजस्य बनाकर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करेंगे

लखनऊ। डॉ. दिनेश शर्मा पेशे से प्रोफेसर अपने शानदार राजनीतिक कैरियर में शनिवार को एक और खास मुकाम हासिल किया। उन्हें अंडमान निकोबार का उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी डॉ. दिनेश शर्मा बीते तीन दशक से लगातार सरकार या संगठन के पद पर बने हुए हैं। उन्होंने शनिवार को उप राज्यपाल बनाए जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र से सामंजस्य बनाकर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करना ही हमारी प्राथमिकता होगी।

डॉ दिनेश शर्मा बोले, केंद्र से तालमेल बनाकर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करेंगे। फिलहाल इस वक्त वह राज्यसभा सदस्य हैं और उनका कार्यकाल नवंबर में पूरा होने जा रहा है। उसके पहले ही उन्हें उप राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है। यूपी के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा लखनऊ के मेयर भी रहे हैं। शनिवार को उनकी उपराज्यपाल के पद पर नियुक्ति के आदेश जारी होने के बाद से ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें: सक्रिय राजनीति के समय से ही डॉ. दिनेश शर्मा किसी न किसी पद पर बने रहे,जो निम्नवत है…

जन्म: 12 जनवरी 1964 (लखनऊ, उत्तर प्रदेश)

शिक्षा : लखनऊ विश्वविद्यालय से एम. कॉम और पीएचडी

पेशा : लखनऊ विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर रहे हैं।

मेयर : डॉ. दिनेश शर्मा वर्ष 2006 से 2017 तक लखनऊ नगर निगम के महापौर रहे।

मेयर काउंसिल अध्यक्ष : वर्ष 2007 से 2017 तक ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के अध्यक्ष रहे।

उपमुख्यमंत्री : वर्ष 2017 से मार्च 2022 तक उपमुख्यमंत्री रहे,उनके पास माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी थी।

राज्यसभा सांसदः वह 2023 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *