Tue. Sep 8th, 2026

अखिलेश यादव के बुद्धिस्ट तीर्थ स्थलों के विकास वाले बयान पर पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल की तीखी प्रतिक्रिया

अखिलेश यादव के बुद्धिस्ट तीर्थ स्थलों के विकास वाले बयान पर पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल की तीखी प्रतिक्रिया

लखनऊ। राज्यसभा सांसद बृजलाल ने अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि? समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कह रहे हैं कि जब उनकी पार्टी सत्ता में आयेंगे तो बुद्धिस्ट तीर्थ स्थलों का विकास करेंगे। पूर्व डीजीपी ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि, यह तो कभी भी आप की पार्टी के एजेंडे में ही नहीं रहा है। राज्यसभा सांसद बृजलाल ने याद दिलाया कि जब आप मार्च 2012 में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे तो! 17-8-2012 को “जुमा अलविदा” की नमाज़ लखनऊ के “टीले वाली मस्जिद” में पढ़ी गई।नमाज़ के बाद एक सुनियोजित ढंग से मुसलमानों की भीड़ मस्जिद से “रोहंगिया” मुसलमानों के लिए नारेबाजी करते हुए “बुद्धा पार्क” की तरफ़ बढ़ी, आप की पुलिस ने उन्हें रोका नहीं क्योंकि वे आप की “मुस्लिम तुष्टिकरण” की नीति से भलीभाँति परिचित थे।उन्होंने बुद्धा पार्क पर हमला कर दिया और भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर चढ़ कर उसे तोड़ डाला,अन्य बुद्ध-प्रतीकों और दुकानों को भी तहस-नहस कर दिया। वे यही पर नहीं रुके, उन्होंने “भंते” अशोकानंद एवं उनके शिष्यों पर प्राणघातक हमला बोल दिया और बुरी तरह मारा-पीटा, कपड़े फाड़ दिए क्योकि उन्हें बुद्धिस्ट- संतों के भगवा वस्त्र से भी नफ़रत थी। उनकी तीन गाड़ियाँ तोड़ दी गई।

राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कहा कि प्रश्न उठता है कि आपकी पार्टी द्वारा ऐसा क्यों किया गया। मुसलमानों को अलविदा की नमाज़ के बाद म्यांमार (वर्मा) के बुद्धों के विरुद्ध ज़हर उगला गया था।उस समय म्यांमार में रोहंगियाँ मुसलमानों और म्यांमार के बुद्धिस्ट नागरिकों के बीच झगड़े चल रहे थे। वहाँ के बुद्धिस्टों ने अपना बचाव तब किया जब रोहंगियाँ मुसलमानों ने उन बुद्धिस्टों पर हमले किए, उनके मकान जलाये और नरसंहार किये।वे म्यांमार के “अराकान” क्षेत्र को बुद्धिस्ट मुक्त करके “मुस्लिम” देश बनाना चाहते थे।
वहाँ हुए सांप्रदायिक दंगों में रोहंगिया मुसलमानों को भागना पड़ा। वे भारी संख्या में बांग्लादेश होते हुए भारत में भी घुस आये और यहाँ भी उत्पात मचाने लगे, आतंकी घटनाएँ की। आख़िर वे दुनिया के 56 मुस्लिम देशों में क्यों नहीं शरण लिए, भारत ही क्यो?अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र के तहत, दुनिया भर के मुस्लिम आतंकी और उनका समाज भारत को “दारूल इस्लाम” यानी “गजवा-ए-हिन्द” बनाना चाहता है।

पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कहा कि झगड़ा म्यांमार में और बुद्ध प्रतिमा तोड़ी जाती है लखनऊ में, बुद्धिस्ट संत और उनके शिष्यों पर हमला हुआ लखनऊ में। थाना हज़रतगंज में भंते अशोकानंद जी ने मुकदमा कायम कराया किंतु तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली अखिलेश सरकार ने उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की क्योकि,दंगाई मुसलमान थे।उन्होंने अखिलेश यादव को पूर्व की घटना को याद दिलाया कि आपके कार्यकाल में इतना ही नहीं, वे दंगाई हज़रतगंज में तोड़फोड़ करते हुए विधान सभा मार्ग तक आ गए, पुलिस ने आशु-गैस और लाठीचार्ज तक नहीं किया। यह पहली बार हुवा की दंगाइयों की भीड़ चौक से तोडफोड़ करती हुई संवेदनशील हज़रतगंज होते हुए विधान सभा के सामने पहुँच गई। पुलिस अधिकारी भीड़ के आगे- आगे हज़रतगंज की दुकानें बंद करवाते हुए आगे बढ़ रहे थे।दंगाइयों पर “राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम”(एनएसए) का मामला बनता था? किंतु अखिलेश यादव ने आईपीसी की धाराओं में भी कोई कार्यवाही नहीं कराई। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है। इसीलिए “विरासत से विकास” की योजना बनाई गई, अयोध्या में भव्य राममंदिर, काशीविश्वनाथ कॉरिडोर, माँ विंधवासिनी कॉरिडोर, कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट और प्रदेश में “बुद्धिस्ट सर्किट” योजना के तहत बुद्ध स्थलों का विकास हो रहा है।

राज्यसभा सांसद ने अखिलेश यादव को याद दिलाया कि मेरे गृह जनपद सिद्धार्थनगर में भगवान बुद्ध की जन्मस्थली “कपिलवस्तु” से 1898 में अंग्रेज़ ज़मींदार विलियम क्लस्ट्र्न पे पे ने स्तूप से भगवान बुद्ध की रेलिक्स निकाल कर लंदन ले गया था। उन बुद्ध अवशेषों का 7 मई 2025 को होंगकोंग में नीलामी होनी थी जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में न केवल नीलामी रोकी गई अपितु उन पवित्र रेलिक्स को भारत लाकर दिल्ली के राय पिथौरा फोर्ट में एक नवनिर्मित स्मारक में स्थापित कराया गया है। मैंने भी प्रधानमंत्री को नीलामी रोकने के लिए 5-5-2025 को पत्र लिखा था। जरा आप वहाँ संग्रहालय में रखे बुद्ध भगवान से जुड़ी पुरातत्व में प्राप्त चीजों का दर्शन तो कर आओ,प्रभु श्री राम के दर्शन करने अयोध्या तो आप जाएँगे नहीं,क्योंकि एक खास समुदाय के वोट-बैंक खिसकने का सवाल है।

पूर्व डीजीपी बृजलाल ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि आप ने तो बुद्धों का अपमान किया है। बाबा साहब नागपुर में बुद्ध धर्म की दीक्षा ग्रहण किए थे, प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर दीक्षास्थल सहित बाबा साहब के सम्मान में “पंच तीर्थ” बनवाये। आप ने तो उत्तरप्रदेश में बाबा साहब को अपमानित किया, उनके नाम पर पर बने कन्नौज मेडिकल कॉलेज से उनका नाम हटा दिया, बाबा साहब आंबेडकर ग्रीन गार्डेन का नाम बदल कर “जनेश्वर मिश्रा पार्क” कर दिया,5 सितंबर 2016 को गाजियाबाद हज हाउस के लोकार्पण पर आपके और आपकी पार्टी के प्रिय मंत्री आज़म ख़ान ने बाबा साहब को भूमाफिया कहा था,आप ने उन्हें रोका तक नहीं और तालियाँ बजाते रहे, बाबा साहब से इतनी नफ़रत क्यों! राज्य सभा सांसद बृजलाल ने अखिलेश यादव,पर तीखा हमला बोला! उन्होंने कहा कि आप का एजेंडा “मुस्लिम तुष्टिकरण” का है।बुद्धिस्ट विरोधी,दलित विरोधी दलित महापुरुष, संत विरोधी, 2013 में एक लाख से अधिक दलित अधिकारियों/ कर्मियों को पदावनत करने वाले, लोकसभा में समाजवादी पार्टी के दलित सांसद यशवीर (नगीना बिजनौर) से दलितों के प्रमोशन में आरक्षण का बिल फड़वाने वाले, चले है बुद्ध-स्थलों को विकसित करने। उन्होंने कहा कि आपको और आपकी पार्टी को दलित समाज कभी माफ नहीं करेगा।

वंदे मातरम् नमो बुद्धाय !
Brij Lal IPS, Retd Ex-DGP UP
Member of Parliament(Rajya Sabha) New Delhi,08 September 2026

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *