Wed. Sep 9th, 2026

सर्पदंश से हो रही मौतों पर कांग्रेस कमेटी ने अस्पतालों में एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु बेहतर इलाज की मांग की

सर्पदंश से हो रही मौतों पर कांग्रेस कमेटी ने अस्पतालों में एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु बेहतर इलाज की मांग की

सिद्धार्थनगर। जनपद में सर्पदंश से हो रही मौतों पर अंकुश लगाने और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन के समक्ष स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का मांग पत्र रखा। मांग पत्र के जरिए जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और ग्रामीण अस्पतालों में 24 घंटे पर्याप्त मात्रा में एंटी-स्नेक वेनम, जीवनरक्षक दवाएं, ऑक्सीजन और आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

धरने को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वीचल प्रभारी अभिषेक दत्त ने कहा कि सर्पदंश से होने वाली मौतें सीधे तौर पर ग्रामीण और गरीब परिवारों की सुरक्षा से जुड़ी है। समय पर इंजेक्शन और प्राथमिक उपचार उपलब्ध होने से अधिकांश मामलों में जान बचाई जा सकती है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में आपात स्थिति में उपचार न मिलना गंभीर विषय है। उन्होंने सर्पदंश से बचाव के लिए गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने तथा एंबुलेंस सेवा की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि सिद्धार्थनगर का बड़ा हिस्सा ग्रामीण और बाढ़ प्रभावित होने के कारण यहां सर्पदंश के मामले अक्सर सामने आते हैं। दवाओं के अभाव में किसी की जान जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉक रखने के साथ-साथ चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ को सर्पदंश उपचार का विशेष प्रशिक्षण देने की बात कही।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक चौधरी रविन्द्र प्रताप, कांग्रेस बस्ती जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, बख्तियार उस्मानी, अभिनय राय, जावेद मोकीम, डॉ. नादिर सलाम, कृष्ण बहादुर सिंह, अनिल सिंह अनन्, सादिक अहमद, असलम खुर्शीद, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, बदरे आलम, पंकज चतुर्वेदी, शाहिद प्रधान, रितेश त्रिपाठी, जिल्ले गालिब, डॉ. प्रमोद कुमार, होरी लाल श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, राजेन्द्र मिश्रा, अशोक गुप्ता, रंजना मिश्रा, सबरे आलम, पप्पू खान, रुखमीना साहनी, बीपत राम शर्मा, अफसर अहमद, अश्विनी सिंह सोलंकी, ओमप्रकाश दूबे, राधेश्याम पाण्डेय, इश्तियाक चौधरी, अकील अहमद मुनरू, रियाज मनिहार और आसिफ रिज़वी सहित कई कार्यकर्ती उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *