Thu. Sep 24th, 2026

पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने अपहरण के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने अपहरण के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

News17 india.com निज संवाददाता, सिद्धार्थनगर । थाना शोहरतगढ़ पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने अपहरण के मामले में वर्ष 2018 से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर बुधवार को न्यायालय भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मय टीम ने कार्रवाई करते हुए मु.अ.सं. 224/2018, धारा 366 भादवि से संबंधित वांछित आरोपी गोबिंद मिश्रा पुत्र धर्मदेव मिश्रा निवासी जोबकुंडा, थाना शोहरतगढ़ को कस्बा शोहरतगढ़ से गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपी वर्ष 2018 से लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय के आदेश के क्रम में 28 जुलाई 2020 को एनबीडब्ल्यू, 21 अक्तूबर 2020 को धारा 82 सीआरपीसी तथा छह मार्च 2021 को धारा 83 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की जा चुकी थी। इसके बाद आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 27 वर्ष बताई गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा प्रभारी एंटीथेफ्ट टीम, हेड कांस्टेबल जनार्दन यादव सर्विलांस सेल, कांस्टेबल रामकरन निषाद और महिला आरक्षी जूही सिंह शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *