न्यायालय से जमानत पाने के उपरान्त फरार चल रहे 01अभियुक्त को शोहरतगढ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा० अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 01 नफर वारन्टी न्यायालय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थनगर वाद संख्या 511/2021, मु0अ0स0 34/2021 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वारन्टी अभियुक्त महबुब अली पुत्र शौकत अली ग्राम महमुदवा ग्रान्ट थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर न्यायालय से जमानत पाने के उपरान्त बादस्तुर फरार चल रहा था। जिसके विरुद्ध न्यायालय उपरोक्त द्वारा दिनांक 25.09.2026 को गिरफ्तारी प्रपत्र मय 82 व 83 सीआरपीसी के जारी किया गया था, को महमुदवा ग्रान्ट चौराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।

