Sat. Oct 3rd, 2026

विधायक श्यामधनी राही ने बाढ़ प्रभावित अमरिया टोला-संगलदीप में वितरित की राहत सामग्री,बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया

विधायक श्यामधनी राही ने बाढ़ प्रभावित अमरिया टोला-संगलदीप में वितरित की राहत सामग्री,बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया

सिद्धार्थनगर। आज विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित ग्राम सभा अमरिया टोला-संगलदीप में विधायक श्यामधनी राही ने पहुंचकर प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की तथा ग्रामीणों से संवाद कर उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी लेते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।विधायक ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए।उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनना उनका दायित्व है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह,एसडीएम निखिल चक्रवर्ती, सीओ सदर विश्वजीत,तहसीलदार अरविंद नाथ पाण्डेय, नायब तहसीलदार अमित सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल अमित पांडेय, विकास गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *