Sat. Oct 17th, 2026

गांव की चौपाल में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं का लिया फीडबैक

गांव की चौपाल में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, योजनाओं का लिया फीडबैक

औदही कला में अधिकारियों को दिये निर्देश! हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

सिद्धार्थनगर, 16 अक्टूबर। गांव की समस्याओं का समाधान गांव में ही सुनिश्चित करने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभपात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विकास खंड बढ़नी की ग्राम पंचायत औदही कला में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की मौजूदगी में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर विभिन्न योजनाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी मिल रही है या नहीं और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभप्राप्त हो रहा है अथवा नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन की पहले से संचालित योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू करते हुए पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाया जाए।

उन्होंने पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने पर विशेष जोर दिया और ग्रामीणों को बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। किसानों की समस्याओं पर भी उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल क्षति का भुगतान तथा किसान सम्मान से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की। डीएम ने ग्रामीणों से वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के संबंध में भी जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि कोई पात्र व्यक्ति पेंशन से वंचित है तो उसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए और सत्यापन के बाद उसे नियमानुसार लाभ दिलाया जाए। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने देने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये। वरासत भूमि विवाद एवं पैमाइश से संबंधित मामलों के लिए ग्रामीणों को प्रार्थना पत्र देने की बात कहते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण कराने को कहा। जन्म प्रमाण पत्र, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के आवेदनों को निर्धारित समय में निस्तारित करने तथा आपदा राहत और कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभपात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए सहायता समूहों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि समूहों के यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से गांव की अन्य समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में किसी भी स्तर पर हीला-हवाली नहीं होनी चाहिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं एवं उनके लाभ की जानकारी दी गई।जिलाधिकारी ने मतदाता सूची के संबंध में भी ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि जिन पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में भी सहभागिता की। कार्यक्रम विधि पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, उपजिलाधि कारी शोहरतगढ़ रवीश गुप्ता, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, खंड विकास अधिकारी बढ़नी अनिशमणि माध्ावत संपन्न कराया गया। इस अवसर पाण्डेय, ग्राम प्रधान सहित ब्लॉक एवं विभिन्न विभागों के अधि कारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *