दिनांक 02 नवंबर 2026
प्रदेश के हजारों सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर रामप्रसाद बाल्मीकि की अगुवाई में बैठक की
मैनपुरी। सफाई कर्मचारी संघर्ष संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के मुख्य संयोजक के नेतृत्व मे हजारों सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर नगर निगम लाल बाग लखनऊ में मोर्चा के संयोजक रामप्रसाद बाल्मीकि की अध्यक्षता में बैठक की,उक्त बैठक में रामप्रसाद बाल्मीकि ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि सफाई कर्मचारियों के हितों में को ध्यान में रखें,जिससे हम सभी सफाई कर्मचारियों को लाभ हो। मुख्य संयोजक/प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश भर से आये हजारो सफाई कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया,उन्होंने बताया कि हम सबकी आवाज सरकार तक जैसे ही पहुँची,उसी दिन शाम को सचिवालय द्वारा आऊट ऑफ सोसिंग के कर्मचारियों के लिये वेतन निर्धारण कर भुगतान हेतु 02. 11.2026 को शासनादेश जारी कर दिया गया है। जिसका लाभ स्थानीय निकायों में नियुक्त सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ प्रदेश के सभी विभागों में लगे सफाई कर्मचारियों को मिलेगा। जिसके लिये मोर्चा के मुख्य संयोजक रामप्रसाद बाल्मीकि ने मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन का आभार प्रकट किया है। इस धरने का संचालन बिल्लू चौहान बाल्मीकि ने किया।

