Tue. Nov 17th, 2026

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बांसी विधानसभा में लोगों से किया जनसंपर्क

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बांसी विधानसभा में लोगों से किया जनसंपर्क

भाजपा प्रवक्ता ने जनसंपर्क के दौरान लोगों से सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली

मिश्रौलिया,सिद्धार्थनगर।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने रविवार को बांसी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मालिजोत चौराहे पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया और विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। राकेश त्रिपाठी ने लोगों से सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया, जबकि युवाओं ने क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण ताकत है। क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। भाजपा प्रवक्ता ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने की बात भी कही।

आज के जनसंपर्क के दौरान सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जितेंद्र त्रिपाठी, माधव चौरसिया, प्रमोद त्रिपाठी, शिव कुमार त्रिपाठी, मुन्नू ठाकुर, संतराम भारती, प्रदीप, लक्ष्मन यादव, अम्बिका, एमपी दुबे, कृष्णदेव तिवारी, मनोज गुप्ता, अनिल, विपिन त्रिपाठी, रामनरेश, सहदेव, अशोक पांडेय, शिवशंगम शुक्ला, भगवान दास, फजलुल हक महतो, निजाम शेख, अरुण कुमार, अतुल चौबे और कमलेश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *