Wed. Nov 25th, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना के मामलों का होगा निस्तारण,12 दिसंबर को लगेगी अदालत

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना के मामलों का होगा निस्तारण,12 दिसंबर को लगेगी अदालत

सिद्धार्थनगर। आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर से जुड़े मामलों के अधिकाधिक निस्तारण को लेकर मंगलवार को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई।पीठासीन अधिकारी अरविन्द राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में विवादित बिंदुओं, संभावित समझौते, बीमा कंपनियों के दायित्व और आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता पर चर्चा की गई। पीठासीन अधिकारी ने पक्षकारों और बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं से आपसी सहयोग के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण कराने की अपील की। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से 12 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में समय से उपस्थित होने का आग्रह किया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधि करण के सचिव शैलेन्द्र नाथ सहित अधिवक्ता और संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *